By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: IND vs NZ Day 2: यशस्वी के 85 रन, राहुल की फिफ्टी, भारत ने लगाया काउंटर पंच
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > IND vs NZ Day 2: यशस्वी के 85 रन, राहुल की फिफ्टी, भारत ने लगाया काउंटर पंच
खेल

IND vs NZ Day 2: यशस्वी के 85 रन, राहुल की फिफ्टी, भारत ने लगाया काउंटर पंच

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 20/11/2026 11:14 AM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दूसरे दिन स्टम्प तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 1 विकेट पर 159 रन बना लिए। केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नॉटआउट हैं। भारतीय टीम अब पहली पारी के आधार पर 209 रनों से पीछे है।

Contents
भारत की पहली पारीभारत की पहली पारी का स्कोरकार्डन्यूजीलैंड की पहली पारी: 368 रनन्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड (368/10)गेंदबाजों का प्रदर्शनभारत-न्यूजीलैंड टेस्ट रिकॉर्ड

मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

भारत की पहली पारी

वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल आए। दोनों बल्लेबाजों ने 130 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।

यशस्वी ने इस दौरान 9 चौके की मदद से 66 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी ने फिफ्टी पूरी करने के बाद रनों की रफ्तार बढ़ाई। ऐसा लग रहा था कि यशस्वी शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन मैट हेनरी ने उनकी इनिंग्स खत्म कर दी। यशस्वी ने 16 चौके की मदद से 89 गेंदों पर 85 रन बनाए।

यशस्वी के आउट होने के बाद राहुल ने देवदत्त पडिक्कल संग पारी आगे बढ़ाई। राहुल ने 99 गेंदों पर फिफ्टी की, जिसमें 5 चौके शामिल रहे।

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड

बल्लेबाजरनस्थिति
यशस्वी जायसवाल85कॉट ब्लंडेल बोल्ड हेनरी
केएल राहुल52नाबाद
देवदत्त पडिक्कल16नाबाद

विकेट पतन: 1-130 (यशस्वी जायसवाल, 27.5 ओवर)

न्यूजीलैंड की पहली पारी: 368 रन

पहले दिन के खेल में हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में एक समय 70 रनों के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे। टॉम लैथम, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल कुछ खास नहीं कर पाए।

यहां से निकोल्स और फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर कीवी टीम को संकट उबारा। दोनों की जोड़ी ऐसी जमी कि पहले दिन के आखिरी सत्र में कोई विकेट ही नहीं गिरा।

दूसरे दिन के खेल में ग्लेन फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया। फिलिप्स ने 14 चौके की मदद से 216 बॉल पर 118 रन बनाए। फिलिप्स को आकाश दीप ने बोल्ड किया।

न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड (368/10)

बल्लेबाजरन
हेनरी निकोल्स175*
ग्लेन फिलिप्स118
रचिन रवींद्र15
नाथन स्मिथ14
काइल जेमिसन11
टॉम ब्लंडेल5
डेवोन कॉन्वे4
जैकब डफी4
डेरिल मिचेल1
मैट हेनरी1
टॉम लैथम0

विकेट पतन: 1-2, 2-12, 3-51, 4-52, 5-70, 6-286, 7-318, 8-343, 9-348, 10-368

गेंदबाजों का प्रदर्शन

गेंदबाजविकेट
जसप्रीत बुमराह4
आकाश दीप3
अंशुल कम्बोज2
प्रसिद्ध कृष्णा1

हेनरी निकोल्स ने 335 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए, जिसमें 21 चौके शामिल रहे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा, जो इस मैदान पर उनका पांचवां शतक था।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट रिकॉर्ड

विवरणआंकड़े
कुल टेस्ट मैच65
भारत ने जीते22
न्यूजीलैंड ने जीते16
ड्रॉ27

कुल मिलाकर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा कीवियों पर भारी रहा है।

You Might Also Like

वेलिंगटन टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चौंकाई, सिराज-जडेजा बाहर

कोहली ने सचिन के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी, वनडे में 20 डक पूरे

IND vs PAK U19 Asia Cup: अर्जुन के शतक पर पानी, पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीता

‘हम 30-40 रन पीछे रह गए थे’, हार के बाद बोले NZ कप्तान सेंटनर

PM मोदी ने सूर्या संग शेयर किया वीडियो, बच्ची ने कन्नड़ में गाई गणेश वंदना

TAGGED: IND vs NZ, केएल राहुल, क्रिकेट न्यूज़, ग्लेन फिलिप्स, जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया, टेस्ट सीरीज, बेसिन रिजर्व, यशस्वी जायसवाल, वेलिंगटन टेस्ट, हेनरी निकोल्स
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?