ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर थाना (Thatipur Police Station) इलाके में ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ रेप (Rape) का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने वारदात के बाद छात्रा को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने बाद में पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की है। पीड़िता की शिकायत पर 10 अक्टूबर को आरोपी शिक्षक सत्यजीत शाक्य (Satyajit Shakya) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
CSP संदीप बांगरे (CSP Sandeep Bangre) के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की है। आरोपी की पहचान सत्यजीत शाक्य (26), पुत्र नरेंद्र शाक्य, निवासी गांगली हार के रूप में हुई है। आरोप है कि थाटीपुर स्थित बी-मिज्ज क्लासेस (B-Mizz Classes) में पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की चेतावनी दी। डर के कारण मामले की रिपोर्ट बाद में दर्ज कराई गई। पुलिस ने 10 अक्टूबर को शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।