By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: ZIM vs AUS: 41 की उम्र में क्रेग इरविन ने रचा इतिहास, बने सबसे उम्रदराज बल्लेबाज, Mohammad Nabi का टूटा रिकॉर्ड
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > ZIM vs AUS: 41 की उम्र में क्रेग इरविन ने रचा इतिहास, बने सबसे उम्रदराज बल्लेबाज, Mohammad Nabi का टूटा रिकॉर्ड
खेल

ZIM vs AUS: 41 की उम्र में क्रेग इरविन ने रचा इतिहास, बने सबसे उम्रदराज बल्लेबाज, Mohammad Nabi का टूटा रिकॉर्ड

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 20/09/2026 9:00 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

हरारे | ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन (Craig Ervine) ने बल्ले से अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 41 वर्षीय इरविन ने अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेले गए इस मुकाबले में मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे इरविन ने संयम दिखाते हुए टीम के स्कोर को सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाया।

Contents
क्या बनाया रिकॉर्ड?इरविन के दम पर जिम्बाब्वे ने बनाए 271 रनऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन

क्या बनाया रिकॉर्ड?

इरविन ने 79 गेंदों पर 59 रनों की अहम पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ ही वह फुल-मेंबर देशों में वनडे क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह कारनामा 41 साल और 32 दिन की उम्र में किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद नबी के नाम था, जिन्होंने 40 साल और 286 दिन की उम्र में वनडे अर्धशतक जड़ा था। यह इरविन का इस सीरीज में दूसरा और वनडे करियर का 25वां अर्धशतक है।

इरविन के दम पर जिम्बाब्वे ने बनाए 271 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत ठीक-ठाक रही। ओपनर ब्रायन बेनेट ने 30 रन बनाए, जबकि इनोसेंट काइया ने भी बेहतरीन 55 रनों का योगदान दिया। इसके बाद क्रेग इरविन (59) और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने मोर्चा संभाला। रज़ा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 81 रन कूटे, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 272 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रखा।

Must Read: ‘मुझे गालियां दीं, पीछा किया, बाइक रोकी…’ Gurugram की Siya के बाद Bhopal की Lady Biker की कहानी

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) सबसे सफल बॉलर रहे, जिन्होंने 3 शिकार किए। उनके अलावा एडम जम्पा (Adam Zampa) और स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) को 2-2 सफलताएं मिलीं। ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही बना चुकी है।

You Might Also Like

विराट कोहली ने Tiruvanantapuram ODI में बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड, 139 रन की पारी से रचा इतिहास

IND vs WI 1st ODI: आज India vs West Indies का आमना-सामना, जानें कब और कैसे देख सकेंगे Free में?

Asian Games 2026: भारत का Quarter Final मुकाबला Afghanistan से तय, मेजबान Japan का टूटा सपना

Asian Games 2026 Day 6 Live: Shooting में आया पहला Gold, Suruchi-Kamaljeet की जोड़ी ने रचा इतिहास

IND vs JPN T20I: जापान ने छुड़ाए पसीने तो Shreyas Iyer ने बताई वजह, बोले- ‘बहुत मुश्किल विकेट था’

TAGGED: Craig Ervine, Cricket Record, Harare Sports Club, Mohammad Nabi, ODI Fifty, Oldest Player, Sikandar Raza, ZIM vs AUS, Zimbabwe Cricket
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?