By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Bank Strike Deferred: IBA और UFBU की बैठक के बाद टली प्रस्तावित हड़ताल, आम लोगों को बड़ी राहत
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > Bank Strike Deferred: IBA और UFBU की बैठक के बाद टली प्रस्तावित हड़ताल, आम लोगों को बड़ी राहत
बिजनेस

Bank Strike Deferred: IBA और UFBU की बैठक के बाद टली प्रस्तावित हड़ताल, आम लोगों को बड़ी राहत

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 28/09/2026 8:06 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली | इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार को हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल (Bank Strike) टाल दी गई है। यह फैसला आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि हड़ताल की स्थिति में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती थीं। बैठक में बैंक सुधार, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम में बदलाव समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

Contents
कब और कैसे हुई बैठक?किन मुद्दों पर बनी सहमति?हड़ताल क्यों टली?

कब और कैसे हुई बैठक?

रविवार रात लगभग 9:30 बजे IBA और UFBU की बैंक हड़ताल को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में बैंक यूनियन की मांगों समेत अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ फैसलों को लेकर सहमति बनी है।

किन मुद्दों पर बनी सहमति?

  • शनिवार की छुट्टी का मुद्दा: शनिवार को छुट्टी घोषित किए जाने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और हितधारकों (Stakeholders) के साथ चर्चा कर कोई समाधान निकालेगी, जिससे किसी को भी कोई असुविधा न हो। कमेटी एक ऐसा हल निकालने की कोशिश करेगी जो बैंक यूनियन और ग्राहक, दोनों को स्वीकार्य हों।
  • PLI स्कीम में बदलाव: स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI (प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन) स्कीम को लेकर यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों और सुझावों के मद्देनजर इसमें बदलाव का प्रस्ताव सरकार को भेजे जाने पर IBA के साथ चर्चा शुरू की जाएगी।
  • अन्य मुद्दे: 8 मार्च 2024 की बैठक के कार्यवृत्त (Minutes) में दर्ज बाकी मुद्दों के समाधान के लिए भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी।

Must Read: India-US Trade Deal: ‘90% काम पूरा, बस कुछ मुद्दे बाकी’, US Official ने दिया बड़ा अपडेट

हड़ताल क्यों टली?

इन सभी फैसलों को देखते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल के कार्यक्रमों को टालने पर सहमति जताई, जिसके बाद बैंकों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। इससे बैंक कर्मचारियों और आम ग्राहकों, दोनों को राहत मिली है। ग्राहक अब बिना किसी परेशानी के बैंक की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

You Might Also Like

308 पहियों वाला ‘महाबली’ ट्रक: 164 टन वजनी रिएक्टर लेकर चंदौली से वाराणसी पहुंचा, अगले 2-3 हफ्तों में लखीमपुर

‘हम जंग बेचने नहीं आए…’, Trump ने धमकाया लेकिन ईरान के Foreign Minister ने बताया असली मकसद

Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पैतृक मकान का हिस्सा तोड़ा जाएगा, सिंहस्थ 2028 में हो रहा सड़क चौड़ीकरण

India-US Trade Deal: ‘90% काम पूरा, बस कुछ मुद्दे बाकी’, US Official ने दिया बड़ा अपडेट

US Tariff Relief: America ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया, इन सेक्टर्स को मिलेगी बड़ी राहत

TAGGED: Bank Employees, Bank Strike, Banking Services, Breaking News, business news, IBA, PLI Scheme, Saturday Holiday, Strike Deferred, UFBU
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?