By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Bank New Rule: 1 October से बैंक को रोज बताना होगा Bulk FD पर नया Rate, सुबह 10 बजे तक मिलेगी जानकारी
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > Bank New Rule: 1 October से बैंक को रोज बताना होगा Bulk FD पर नया Rate, सुबह 10 बजे तक मिलेगी जानकारी
बिजनेस

Bank New Rule: 1 October से बैंक को रोज बताना होगा Bulk FD पर नया Rate, सुबह 10 बजे तक मिलेगी जानकारी

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 30/09/2026 8:32 AM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली | 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब बैंकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर हर रोज अपडेट ब्याज दर बताना होगा। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियमों में एक अहम बदलाव करने का फैसला किया है। 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला यह नया नियम विशेष रूप से बड़ी रकम की जमा यानी बल्क एफडी (Bulk FD) के लिए ब्याज दरों की पारदर्शिता (Transparency) के उद्देश्य से लाया गया है। अगर आप भी बैंक में एफडी कराने का विचार कर रहे हैं, तो इन नए नियमों को जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Contents
क्या है नया नियम और बैंक क्या करेंगे?किन ग्राहकों और एफडी पर लागू होंगे ये नियम?अलग-अलग ब्रांच में मनमानी दरें खत्मआम निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है?

क्या है नया नियम और बैंक क्या करेंगे?

नए नियम के तहत अब सभी बैंकों को हर वर्किंग डे पर अपनी वेबसाइट पर बल्क एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें अनिवार्य रूप से जारी करनी होंगी। बैंकों को हर वर्किंग डे पर सुबह 10:00 बजे तक अपनी नई ब्याज दरें अपडेट करनी होंगी। इसके लिए 10 मिनट की अतिरिक्त मोहलत (सुबह 10:10 बजे तक) दी गई है। वेबसाइट पर जो दरें बताई जाएंगी, बैंक ग्राहकों को उस दिन एफडी कराने पर वही ब्याज दर देने के लिए बाध्य होंगे।

किन ग्राहकों और एफडी पर लागू होंगे ये नियम?

ये नियम बल्क एफडी पर लागू होने वाला है। आमतौर पर कमर्शियल बैंकों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की एफडी को बल्क डिपॉजिट माना जाता है। अगर आपने साधारण या कम रकम की एफडी कराई है, तो इस बदलाव से आपकी मौजूदा ब्याज दरों या नियमों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अलग-अलग ब्रांच में मनमानी दरें खत्म

एक और नियम 1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाएं बड़ी रकम जमा कराने वाले ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर करती हैं। नए नियमों के लागू होने के बाद एक ही दिन में समान राशि और समान अवधि की बल्क एफडी पर बैंक मनमाने तरीके से अलग-अलग शाखाओं में अलग ब्याज दर नहीं दे पाएंगे। केवल लिक्विडिटी कवरेज रेशो (LCR) से जुड़े विशेष नियमों के आधार पर ही बैंकों को कुछ मामलों में अलग दर रखने की छूट होगी।

Must Read: Gujarat: Arabian Sea में Indian Coast Guard-ATS का बड़ा Operation, ₹3000 करोड़ की Drugs जब्त, 5 Pakistani गिरफ्तार

आम निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है?

बड़ी रकम जमा करने वाले ग्राहकों या संस्थानों को अब ब्याज दरों की सटीक जानकारी आसानी से रोजाना मिल सकेगी। बैंक कर्मचारी गुमराह नहीं करेंगे। ग्राहकों को अलग-अलग बैंक शाखाओं के चक्कर काटने या मोलभाव करने की जरूरत नहीं होगी। दरों में पारदर्शिता रहने से वित्तीय लेन-देन अधिक सुव्यवस्थित और निष्पक्ष होगा। यह कदम उन निवेशकों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो बड़ी रकम की एफडी कराने से पहले अलग-अलग बैंकों की दरों की तुलना करना चाहते हैं। अब उन्हें बस बैंक की वेबसाइट पर जाकर रोजाना अपडेट दरें देखनी होंगी।

You Might Also Like

भारत का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में 30 मिलियन टन मछली उत्पादन, NPOA प्लान

AI से हायरिंग में 1 करोड़ बचाने का दावा, हफ्ते में 11 उम्मीदवारों से मुलाकात

SBI होम लोन हुआ महंगा: ब्याज 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा, जानें EMI कितनी बढ़ेगी

रूसी तेल पर भारत समेत 5 देशों को बड़ी राहत, ट्रंप बोले- कोई टैरिफ नहीं

भारत पर 100% टैरिफ? सर्जियो गोर बोले- 10 दिन में फैसला लेंगे ट्रंप

TAGGED: 1 October, Bank New Rule, Banking, Bulk FD, business news, Fixed Deposit, Interest Rate, LCR, RBI, Transparency
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?