By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: FIFA World Cup 2026: मेसी है तो मुमकिन है! वर्ल्ड चैम्पियन अर्जेंटीना की धमाकेदार वापसी
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > FIFA World Cup 2026: मेसी है तो मुमकिन है! वर्ल्ड चैम्पियन अर्जेंटीना की धमाकेदार वापसी
खेल

FIFA World Cup 2026: मेसी है तो मुमकिन है! वर्ल्ड चैम्पियन अर्जेंटीना की धमाकेदार वापसी

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 08/07/2026 12:58 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

78वें मिनट तक 0-2 से पिछड़ी अर्जेंटीना ने 13 मिनट में तीन गोल दागकर मिस्र को हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Contents
ऐतिहासिक वापसीमेसी ने मिस की पेनल्टीमेसी का रिकॉर्डक्वार्टर फाइनल में किससे होगा मुकाबला?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना का शानदार प्रदर्शन जारी है। 7 जुलाई को अटलांटा स्टेडियम में आयोजित राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

ऐतिहासिक वापसी

इस मुकाबले में 78वें मिनट तक अर्जेंटीना 0-2 से पिछड़ रहा था, लेकिन इसके बाद लियोनेल मेसी की अगुवाई में मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन टीम ने जोरदार वापसी की। 13 मिनट के अंदर तीन गोल कर अर्जेंटीना ने मिस्र की टीम को पूरी तरह पस्त कर दिया।

अर्जेंटीना की जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने एक गोल दागने के अलावा एक गोल में असिस्ट दिया।

  • 79वें मिनट: मेसी ने क्रिस्टियन रोमेरो को गोल करने में असिस्ट दिया
  • 83वें मिनट: मेसी ने गोंजालो मोंटिएल के पास पर बेहतरीन गोल दागा
  • 90+2वें मिनट (इंजरी टाइम): एनजो फर्नांडीज ने लौटारो मार्टिनेज के पास पर गोल दाग अर्जेंटीना को 3-2 की निर्णायक लीड दिला दी

मेसी ने मिस की पेनल्टी

मुकाबले के पहले हाफ में अर्जेंटीना को कई मौके मिले, लेकिन गोल दागने में मिस्र की टीम कामयाब रही। यासर इब्राहिम ने 15वें मिनट में गोल कर मिस्र को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद लियोनेल मेसी 21वें मिनट में पेनल्टी मिस कर गए। मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने इस मौके पर शानदार बचाव किया।

दूसरे हाफ में मोस्तफा जिको ने 67वें मिनट में हैसम हसन के पास पर गोल कर मिस्र की लीड 2-0 कर दी। उसके बाद जो हुआ, उसे फैन्स काफी समय तक नहीं भूलेंगे।

मेसी का रिकॉर्ड

लियोनेल मेसी मौजूदा वर्ल्ड कप में कुल 8 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। मेसी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 21 गोल दाग चुके हैं।

मेसी ऐसे पहले प्लेयर हैं, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार छह नॉकआउट मैचों में गोल दागे हैं।

क्वार्टर फाइनल में किससे होगा मुकाबला?

अर्जेंटीना का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 12 जुलाई को कैनसस सिटी स्टेडियम में कोलंबिया और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

You Might Also Like

IND vs ZIM: ‘खुद को बचाने के लिए खेलते हैं…’ जिम्बाब्वे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने क्यों दिया ऐसा बयान, जानिए पूरा मामला

क्या मेसी के हाथ से फिसल जाएगा गोल्डन बूट? एम्बाप्पे को मिला पछाड़ने का मौका, जानिए क्या कहता है FIFA का नियम

’40 साल से यही हो रहा है’: अर्जेंटीना कोच ने FIFA पक्षपात के आरोपों पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते मेसी की टीम जीते

लॉर्ड्स में होगी भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे महिला टेस्ट मैच

India vs England 3rd T20I: बिश्नोई OUT, प्रिंस यादव IN… तीसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?