By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: CM योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में, आंखें हुईं नम
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > राज्य > CM योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में, आंखें हुईं नम
राज्य

CM योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में, आंखें हुईं नम

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 21/11/2026 9:48 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पंचूर गांव में अपनी माताजी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू आ गए, जिसे वह रूमाल से पोछते हुए नजर आए। इसके बाद सीएम योगी ने अपनी मां को कंधा दिया और उनकी अंतिम यात्रा चंडीघाट के लिए रवाना हो गई।

Contents
लखनऊ में PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगेगोरखपुर में मिली थी खबररवि किशन को सबसे पहले मिली जानकारीशुक्रवार सुबह हुआ था निधनगोरखनाथ मंदिर में शोक सभा

सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा। मां की अंत्येष्टि और अन्य रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौटेंगे।

लखनऊ में PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 2:15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

लखनऊ में शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में वह शामिल होंगे।

गोरखपुर में मिली थी खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपनी मां के निधन की खबर मिली थी। वह चंपा देवी पार्क में टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को टैबलेट दिए जाने थे।

रवि किशन को सबसे पहले मिली जानकारी

बीजेपी सांसद रवि किशन को सबसे पहले इस खबर की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार और पूर्व IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी को इसकी जानकारी दी थी।

करीब 61 मिनट का अपना संबोधन पूरा करने के बाद योगी आदित्यनाथ मंच के पीछे गए, जहां अवनीश अवस्थी ने उन्हें मां के निधन की जानकारी दी।

खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे के भाव कुछ देर के लिए बदले, लेकिन उन्होंने खुद को संभाले रखा और कार्यक्रम पूरा किया। इसके बाद उन्होंने युवा लाभार्थियों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।

शुक्रवार सुबह हुआ था निधन

सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक घर में निधन हो गया था। वह 91 साल की थीं।

गांव के लोगों के मुताबिक, लंबे समय से बीमार चल रहीं सावित्री देवी का निधन शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही अपने पैतृक गांव पहुंचे और मां को श्रद्धांजलि दी।

गोरखनाथ मंदिर में शोक सभा

गोरखनाथ मंदिर परिवार और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े सदस्यों ने शुक्रवार को मंदिर में शोक सभा आयोजित की। इस दौरान सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखा गया।

परिषद के सदस्य रामजनम सिंह ने संस्थाओं की ओर से शोक व्यक्त किया।

You Might Also Like

भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-टैंकर भिड़ंत, 2 की मौत, 30 घायल

इंदिरा गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, X पर किया याद

यूपी पंचायत चुनाव 2026: फिर टले चुनाव, ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा; जानिए कब होंगे इलेक्शन

सोनिया गांधी ने किताब में क्या लिखा? राम मंदिर आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका

दिल्ली में दिवाली पर शराब की बंपर बिक्री, एक दिन में 40 लाख बोतलें बिकीं

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?