By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: कैफ बोले- तिलक और नमन के आसपास भी नहीं टिकते कई खिलाड़ी
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > कैफ बोले- तिलक और नमन के आसपास भी नहीं टिकते कई खिलाड़ी
खेल

कैफ बोले- तिलक और नमन के आसपास भी नहीं टिकते कई खिलाड़ी

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 25/10/2026 7:19 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे रोमांचक टी20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के बाद भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है।

Contents
नमन धीर की तारीफग्राउंड साइज पर कैफ की रायतिलक वर्मा बन सकते हैं मुंबई के कप्तान?सीरीज की स्थिति

मोहम्मद कैफ ने युवा तिलक वर्मा और नमन धीर के खेल की जमकर तारीफ की है। कैफ ने कहा कि आज के दौर में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इन युवाओं के आसपास भी नहीं टिकते। खासतौर पर तिलक वर्मा की परफॉर्मेंस से कैफ बेहद खुश नजर आए।

नमन धीर की तारीफ

मोहम्मद कैफ ने नमन धीर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह शॉट्स खेलने के लिए पहले से मन बनाकर नहीं उतरते, बल्कि गेंद को देखकर पूरी स्थिरता के साथ रिएक्ट करते हैं। कैफ ने कहा कि नमन का बेस बहुत मजबूत है। वह ऑफ स्टंप के बाहर हो फिर भी लेंथ को परखकर ही शॉट लगाते हैं।

उन्होंने कहा कि फिनिशर की भूमिका निभा रहे नमन धीर जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मोर्चों पर योगदान दे रहे हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है।

ग्राउंड साइज पर कैफ की राय

कैफ ने मैदान की बड़ी डायमेंशंस पर बात करते हुए कहा कि क्रिकेट में ICC को सभी ग्राउंड्स के आकार को लेकर कुछ एक जैसे नियम बनाने चाहिए, क्योंकि छोटे ग्राउंड्स और बड़े ग्राउंड्स में खेल का समीकरण बदल जाता है।

हालांकि, बड़ी बाउंड्री होने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह से समझदारी दिखाते हुए सिंगल-डबल और गैप्स का इस्तेमाल किया, उसने मैच का पासा पलट दिया।

कैफ ने अंत में कहा कि भारत टी20 फॉर्मेट में एक बादशाह टीम की तरह खेल रहा है और 2-0 की इस बढ़त के बाद अब न्यूजीलैंड पर सीरीज बचाने का भारी दबाव होगा।

तिलक वर्मा बन सकते हैं मुंबई के कप्तान?

तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि तिलक को मुंबई इंडियंस की टीम के लिए भी फिनिशर की भूमिका निभानी चाहिए। इसके अलावा उनके पास कप्तानी करने की भी काबिलियत है।

लेकिन तिलक को यह आजादी देनी चाहिए कि वह गेम को समझे और अंत में तेजी से रन बनाए। अगर इस दौरान वह आउट होते हैं तो उनसे ज्यादा सवाल न पूछा जाए।

सीरीज की स्थिति

दूसरे T20 में जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम की कोशिश तीसरे T20 को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, न्यूजीलैंड पर सीरीज बचाने का दबाव बढ़ गया है।

You Might Also Like

ईशान किशन इंजर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका

भारतीय पैरा तैराक शम्स आलम पर जापान में छेड़खानी का आरोप, भारत भेजा गया

मानव सुथार का नाम तक नहीं! श्रीलंका में 16 विकेट, फिर भी न्यूजीलैंड का टिकट नहीं

Asian Para Games: पहले दिन भारत ने जीते 11 मेडल, 4 गोल्ड समेत धमाका

Arshdeep Singh की चोट पर आया बड़ा अपडेट, Sanju Samson ने बताया कैसा है भारतीय गेंदबाज का हाल

TAGGED: BCCI, ICC, IND vs NZ, क्राइस्टचर्च, क्रिकेट न्यूज़, टी20 सीरीज 2026, टीम इंडिया, तिलक वर्मा, नमन धीर, फिनिशर, मुंबई इंडियंस, मोहम्मद कैफ
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?