By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने कहा- चेहरा नहीं दिखाया गया
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने कहा- चेहरा नहीं दिखाया गया
मनोरंजन

जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने कहा- चेहरा नहीं दिखाया गया

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 22/10/2026 10:20 AM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। लेकिन फिल्म में मोहनलाल के एक सीन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में फिल्म में मोहनलाल के बॉडी डबल के तौर पर काम करने वाले जोबी कोडाकारा ने रिएक्ट किया है।

Contents
‘फिल्म में मेरा चेहरा कहीं नहीं’‘क्लोज अप शूट नहीं करेगा कोई डायरेक्टर’विवाद की शुरुआत कैसे हुई?बॉडी डबल क्या होता है?

जोबी ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म के क्लाइमैक्स में उनका चेहरा इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि फिल्म में केवल उनके हाथ और पैर के कुछ हिस्से ही नजर आए हैं। जोबी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म में उनके केवल कुछ शॉट्स ही शामिल किए हैं और उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है।

‘फिल्म में मेरा चेहरा कहीं नहीं’

उन्होंने साफ कहा कि पूरी फिल्म में कहीं भी उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। जोबी ने कहा—

“फिल्म में मेरे केवल एक या दो ही शॉट्स लिए गए हैं। एयरपोर्ट सीन में गाड़ी चलाते समय, गियर बदलने और एक्सीलेटर दबाने वाले शॉट्स में ही मेरे हाथ-पैर दिखाए गए हैं। फिल्म में बस मेरा इतना ही सीन है। मोहनलाल दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, इसलिए शायद शेड्यूलिंग या समय की कमी की वजह से मेरा इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में मेरा चेहरा कहीं भी नहीं दिखाया गया है। जिस चेहरे के बारे में लोग दावा कर रहे हैं कि क्लाइमैक्स में उसका इस्तेमाल किया गया था, वह मेरा नहीं है।”

‘क्लोज अप शूट नहीं करेगा कोई डायरेक्टर’

उन्होंने आगे कहा—

“मुझे इस बात पर पूरा यकीन है। अगर कोई बॉडी डबल है तो कोई भी डायरेक्टर उनके चेहरे का क्लोज अप शूट नहीं करेगा। अगर मेरी गलती के बारे में आप मुझसे पूछें तो वह थी फिल्म के सेट पर ली गई फोटो पोस्ट करना।”

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

बता दें कि ‘जेलर 2’ फिल्म रिलीज होने के बाद से मोहनलाल के सीन को लेकर विवाद तेज हो गया था। हालांकि इस पूरे विवाद की शुरुआत तब और तेज हो गई जब जोबी ने फिल्म की रिलीज के दिन सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि फिल्म के कुछ हिस्सों में मोहनलाल की जगह उनके बॉडी डबल को दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि तस्वीर शेयर करना उनकी बहुत बड़ी गलती थी।

बॉडी डबल क्या होता है?

बॉडी डबल एक ऐसा कलाकार होता है, जो किसी फिल्म में मुख्य अभिनेता की जगह कुछ खास सीन शूट करता है। इसमें आमतौर पर एक्शन सीन, स्टंट, गाड़ी चलाने के शॉट्स या शरीर के कुछ हिस्से दिखाने वाले सीन शामिल होते हैं। ऐसे में बॉडी डबल का चेहरा आमतौर पर नहीं दिखाया जाता, सिर्फ उनके शरीर के अंगों का इस्तेमाल होता है।

‘जेलर 2’ में भी ऐसा ही हुआ है। जोबी के मुताबिक, उन्होंने सिर्फ गाड़ी चलाने से जुड़े शॉट्स दिए हैं, जिनमें सिर्फ हाथ और पैर नजर आते हैं।

You Might Also Like

करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, उदिति संग शादी से पहले क्यों टूटा रिश्ता?

प्रभास के बर्थडे पर बड़ा अपडेट, जून 2027 में सलार 2 की अनाउंसमेंट

तेजा सज्जा दिसंबर में करेंगे शादी? दुल्हनिया बनेगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर

दलेर मेहंदी विवाद: CM धामी ने किया फोन, मीका बोले- माफी मांगें उनियाल

दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री उनियाल बोले- पता नहीं कौन सा नशा किया था

TAGGED: एंटरटेनमेंट न्यूज़, जेलर 2, जेलर 2 विवाद, जोबी कोडाकारा, तमिल फिल्म, फिल्म विवाद, बॉक्स ऑफिस, बॉडी डबल, बॉडी डबल ट्रोलिंग, मोहनलाल, रजनीकांत, साउथ सिनेमा
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?