By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: विराट कोहली ने Tiruvanantapuram ODI में बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड, 139 रन की पारी से रचा इतिहास
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > विराट कोहली ने Tiruvanantapuram ODI में बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड, 139 रन की पारी से रचा इतिहास
खेल

विराट कोहली ने Tiruvanantapuram ODI में बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड, 139 रन की पारी से रचा इतिहास

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 28/09/2026 8:01 AM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

तिरुवनंतपुरम | भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। 27 सितंबर (रविवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में आयोजित इस मुकाबले में मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 41.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की अहम भूमिका रही। कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन कूट डाले, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। कोहली के वनडे करियर का यह 55वां और ओवरऑल 86वां इंटरनेशनल शतक रहा। कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी 108 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया।

कौन-कौन से 10 रिकॉर्ड बनाए?

विराट कोहली ने इस पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आइए उन पर एक नजर डालें:

1. सबसे तेज 15,000 वनडे रन: कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 303 पारियों और 15,950 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि सचिन तेंदुलकर ने इसके लिए 377 पारियां और 17,528 गेंदें ली थीं।

2. सिर्फ दूसरे बल्लेबाज: वनडे इंटरनेशनल में 15,000 रन का आंकड़ा छूने वाले वह सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के बाद कोहली (15,080 रन) का नाम आता है।

3. वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 शतक: श्रीलंका के बाद वेस्टइंडीज दूसरी टीम है, जिसके खिलाफ कोहली ने वनडे में 10 शतक जड़े हैं। वह किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

4. तीसरा सबसे तेज शतक: कोहली ने 74 गेंदों पर शतक लगाया, जो वनडे में गेंदों के आधार पर उनका तीसरा सबसे तेज शतक है।

5. लिस्ट-ए में 60 शतक: कोहली लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों के नाम 60 शतक हैं।

6. भारत में 42वां शतक: भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का यह 42वां शतक रहा। वह इस मामले में भी सचिन की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

7. रन चेज में तीसरे स्थान पर: कोहली ने वनडे रन चेज में 112 जीतों के साथ रिकी पोंटिंग (111) को पीछे छोड़ दिया। अब वह सचिन (127) और धोनी (116) के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

8. एक गेंदबाज के खिलाफ 53 रन: कोहली ने अल्जारी जोसेफ के खिलाफ 53 रन बटोरे, जो किसी ODI मैच में एक गेंदबाज के विरुद्ध उनका दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर है।

9. पहली बार 9 छक्के: कोहली ने पहली बार किसी वनडे पारी में 9 छक्के लगाए। इससे पहले उन्होंने 2023 में इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे।

Must Read: OTT Releases This Week: Parineeti Chopra की ‘Shak’ से Anil Padha की ‘Hunkar’ तक, जानें 21-27 सितंबर का पूरा Entertainment List

10. घरेलू वनडे में 7,000 रन: कोहली घरेलू वनडे में 7,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब भारत में 7,006 रन दर्ज हैं, जबकि सचिन ने 6,976 रन बनाए थे।

You Might Also Like

IND vs WI 1st ODI: आज India vs West Indies का आमना-सामना, जानें कब और कैसे देख सकेंगे Free में?

Asian Games 2026: भारत का Quarter Final मुकाबला Afghanistan से तय, मेजबान Japan का टूटा सपना

Asian Games 2026 Day 6 Live: Shooting में आया पहला Gold, Suruchi-Kamaljeet की जोड़ी ने रचा इतिहास

IND vs JPN T20I: जापान ने छुड़ाए पसीने तो Shreyas Iyer ने बताई वजह, बोले- ‘बहुत मुश्किल विकेट था’

Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से धोया, शूटिंग में तीसरा सिल्वर मेडल

TAGGED: 139 Runs, 15000 Runs, 1st ODI, Cricket, Fastest, IND vs WI, Records, Shubman Gill, Tiruvanantapuram, Virat Kohli
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?