By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: नई अमृत भारत ट्रेन का ऐलान, बिहार, UP, राजस्‍थान और गुजरात से होकर गुजरेगी
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > नई अमृत भारत ट्रेन का ऐलान, बिहार, UP, राजस्‍थान और गुजरात से होकर गुजरेगी
बिजनेस

नई अमृत भारत ट्रेन का ऐलान, बिहार, UP, राजस्‍थान और गुजरात से होकर गुजरेगी

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 25/09/2026 8:57 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। बिहार से गुजरात के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह नई ट्रेन भुज (Bhuj) और बरौनी (Barauni) के बीच चलेगी और अपने सफर में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों को भी टच करेगी। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी और करीब 2,532 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी। इससे चार राज्यों के लाखों यात्रियों को आवाजाही के लिए एक अच्छा विकल्प मिलेगा।

Contents
क्या है ट्रेन का टाइम टेबल?किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?क्यों है यह ट्रेन खास?

क्या है ट्रेन का टाइम टेबल?

रेलवे की ओर से कहा गया है कि भुज और बरौनी के बीच यह ट्रेन चलेगी और इसका टाइम टेबल और ऑपरेशन की डेट फिक्स कर दी गई है।

  • भुज से बरौनी (ट्रेन संख्या 19427): भुज स्टेशन से शाम 17:30 बजे रवाना होगी और सफर तय करते हुए तड़के 04:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को भुज से चलेगी।
  • बरौनी से भुज (ट्रेन संख्या 19428): वापसी वाली ट्रेन बरौनी स्टेशन से रात 23:55 बजे निकलेगी और दोपहर 13:15 बजे भुज पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी से हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी।

Must Read: Asian Games 2026 Day 6 Live: Shooting में आया पहला Gold, Suruchi-Kamaljeet की जोड़ी ने रचा इतिहास

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?

यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस अपने 2,532 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान चार राज्यों के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को आपस में जोड़ेगी। रास्ते में ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में शामिल हैं:

  • गुजरात: सामाख्याली, अहमदाबाद
  • राजस्थान: रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर
  • उत्तर प्रदेश: मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर
  • बिहार: सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर

क्यों है यह ट्रेन खास?

भुज से बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से देश के वेस्ट और ईस्ट भाग के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच बार-बार सफर करने वाले आम यात्रियों, वर्कर्स और व्यापारियों को इस सीधी ट्रेन सर्विस से काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आएगी, जिन्हें पहले इन राज्यों के बीच आने-जाने के लिए कई ट्रेनें बदलनी पड़ती थीं।

You Might Also Like

Bank Strike Deferred: IBA और UFBU की बैठक के बाद टली प्रस्तावित हड़ताल, आम लोगों को बड़ी राहत

India-US Trade Deal: ‘90% काम पूरा, बस कुछ मुद्दे बाकी’, US Official ने दिया बड़ा अपडेट

US Tariff Relief: America ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया, इन सेक्टर्स को मिलेगी बड़ी राहत

US 100% Tariff Impact: Trump ने Russia Sanctions Bill पर किए साइन, India पर 100% Tariff का खतरा, जानें क्या होगा असर

Tata Sons: N. Chandrasekaran को फिर मिली कमान, Noel Tata बोले- ‘गलत फैसला’, जानें विवाद की असली वजह

TAGGED: Amrit Bharat Express, Bhuj Barauni Train, Bihar, business news, Gujarat, Indian Railways, New Train, Stoppages, Time Table, Train Schedule
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?