By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Passport New Rule 2026: बच्चों के Passport की Validity से लेकर फीस तक बदली, जानें नए नियम और पूरी Fee List
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > Passport New Rule 2026: बच्चों के Passport की Validity से लेकर फीस तक बदली, जानें नए नियम और पूरी Fee List
देश

Passport New Rule 2026: बच्चों के Passport की Validity से लेकर फीस तक बदली, जानें नए नियम और पूरी Fee List

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 18/09/2026 9:16 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली | विदेश जाने के लिए पासपोर्ट (Passport) बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर है। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पासपोर्ट संशोधन नियम 2026 को 15 सितंबर को सरकारी राजपत्र में जारी कर दिया गया है और नोटिफिकेशन जारी होते ही ये नियम लागू हो गए हैं। नए नियमों के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी और आवेदन फीस (Fee) में बदलाव किया गया है।

Contents
बच्चों के पासपोर्ट में क्या बदला?पासपोर्ट की फीस में कितनी बढ़ोतरी?वयस्कों के लिए नई फीसतत्काल पासपोर्ट कितना महंगा हुआ?बच्चों के लिए नई फीसकिसे मिलेगी छूट?

बच्चों के पासपोर्ट में क्या बदला?

नए नियम के मुताबिक, 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी किया गया 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट अब जारी होने की तारीख से 5 साल तक वैलिड रहेगा। लेकिन अगर बच्चा इससे पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैलिडिटी वहीं खत्म हो जाएगी। यानी किसी बच्चे का पासपोर्ट 5 साल पूरे होने से पहले ही उसके 18 साल के होने पर खत्म हो सकता है। यह नियम नाबालिगों के पासपोर्ट की अवधि को साफ करता है।

पासपोर्ट की फीस में कितनी बढ़ोतरी?

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट से जुड़ी अलग-अलग सेवाओं की फीस भी बढ़ाई है। नई फीस 1 जुलाई से लागू है। इसमें नया पासपोर्ट बनवाने, पासपोर्ट रिन्यू (Renew) कराने, तत्काल सेवा (Tatkal) , पासपोर्ट खोने या खराब होने पर नया पासपोर्ट और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) जैसी सेवाएं शामिल हैं।

वयस्कों के लिए नई फीस

सेवापुरानी फीसनई फीस
36 पेज सामान्य पासपोर्ट₹1,500₹2,500
60 पेज सामान्य पासपोर्ट₹2,000₹3,500

तत्काल पासपोर्ट कितना महंगा हुआ?

सेवापुरानी फीसनई फीस
36 पेज तत्काल पासपोर्ट₹3,500₹5,000
60 पेज तत्काल पासपोर्ट₹4,000₹6,000
60 पेज खोने/खराब होने पर तत्काल नया पासपोर्ट₹5,500₹8,500

बच्चों के लिए नई फीस

  • 36 पेज नया या दोबारा जारी सामान्य पासपोर्ट: अब ₹1,750 (पहले ₹1,000 थी)।
  • 36 पेज तत्काल सेवा: अब ₹3,000।

Must Read: Daayra Review: करीना-पृथ्वीराज की टक्कर में फंसा कानून, इंसाफ और जमीर! मेघना की फिल्म ने उठाए बड़े सवाल

किसे मिलेगी छूट?

  • 8 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के नए पासपोर्ट आवेदन पर 10 फीसदी की छूट जारी रहेगी।
  • हालांकि, यह छूट पासपोर्ट दोबारा जारी (Reissue) कराने के मामलों में नहीं मिलेगी।

नए बदलावों के तहत पासपोर्ट की अलग-अलग सेवाओं की फीस अब पासपोर्ट नियम 1980 की नई फीस लिस्ट के मुताबिक तय होगी।

You Might Also Like

Jammu-Kashmir: Kathua में CISF Camp में Firing, जवान ने सहकर्मियों पर बरसाईं गोलियां, 4 की मौत

‘टैरिफ नहीं होता तो…’: भारतीय कंपनी Essar के US Steel Plant पर Trump के मंत्री का बड़ा बयान

308 पहियों वाला ‘महाबली’ ट्रक: 164 टन वजनी रिएक्टर लेकर चंदौली से वाराणसी पहुंचा, अगले 2-3 हफ्तों में लखीमपुर

‘हम जंग बेचने नहीं आए…’, Trump ने धमकाया लेकिन ईरान के Foreign Minister ने बताया असली मकसद

Bank Strike Deferred: IBA और UFBU की बैठक के बाद टली प्रस्तावित हड़ताल, आम लोगों को बड़ी राहत

TAGGED: Breaking News, Children Passport Validity, India, Ministry of External Affairs, Passport Fee Hike, Passport Fee List, Passport New Rule 2026, Passport Rules, PCC, Tatkal Passport
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?