हैदराबाद | तेलुगू सुपरस्टार नानी (Nani) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) को लेकर मेकर्स ने एक बेहद अलग और चौंकाने वाला प्लान तैयार किया है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो हफ्ते का समय बचा है, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि इसका कोई ट्रेलर (Trailer) रिलीज नहीं किया जाएगा। साथ ही, यह फिल्म हिंदी (Hindi) में रिलीज नहीं होगी और इसे पैन-इंडिया (Pan-India) फिल्म के तौर पर भी प्रमोट नहीं किया जाएगा।
क्यों नहीं आएगा ट्रेलर?
नानी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए टीम फिलहाल फिल्म का फाइनल आउटपुट पूरा करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, “अगर इस समय ट्रेलर रिलीज किया जाता है, तो डायरेक्टर, म्यूजिक कंपोजर और टीम के दूसरे अहम लोगों को अपना ध्यान बचे हुए काम से हटाना पड़ेगा।” नानी ने साफ किया कि उनके लिए फिल्म ज्यादा जरूरी है, ट्रेलर नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला फिल्म की हाइप या ओपनिंग को देखकर नहीं लिया गया है, बल्कि टीम ऑडियंस को हल्के में नहीं लेना चाहती।
हिंदी मार्केट पर कम होगा फोकस?
मेकर्स पैन-इंडिया वाले कॉन्सेप्ट पर नहीं चलना चाहते और अपने घरेलू मार्केट (तेलुगू) पर फोकस करना चाहते हैं। नानी ने कहा, “हम इसे पैन-इंडिया फिल्म नहीं कहना चाहते। तेलुगु के साथ-साथ ये कुछ दूसरी भाषाओं में भी रिलीज होगी। तेलुगु हमारे लिए सबसे बड़ा टारगेट है।”
कब और कहाँ होगी रिलीज?
SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को आठ भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म में राघव जुयाल (Raghav Juyal) और सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) जैसे जाने-माने सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रेलर के बिना और हिंदी रिलीज के बिना यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।