By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: E20 पेट्रोल विवाद: SIAM की रिपोर्ट से मचा हड़कंप, क्या वाकई खराब होगा इंजन? जानें सरकार और संगठन का जवाब
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > E20 पेट्रोल विवाद: SIAM की रिपोर्ट से मचा हड़कंप, क्या वाकई खराब होगा इंजन? जानें सरकार और संगठन का जवाब
बिजनेस

E20 पेट्रोल विवाद: SIAM की रिपोर्ट से मचा हड़कंप, क्या वाकई खराब होगा इंजन? जानें सरकार और संगठन का जवाब

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 05/08/2026 9:19 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली | देशभर में E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल की बिक्री जारी है। इस बीच, ऑटोमोबाइल कंपनियों के सबसे बड़े संगठन SIAM की एक कथित रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि E20 पेट्रोल में क्लोराइड और नमी की अधिकता के कारण वाहनों के इंजन और एग्जॉस्ट सिस्टम के महत्वपूर्ण पार्ट्स तेजी से खराब हो रहे हैं। हालांकि, सरकार और SIAM ने इन दावों पर सफाई देते हुए कहा है कि फ्यूल की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है और घबराने की कोई बात नहीं है।

Contents
SIAM रिपोर्ट में क्या दावे किए गए?सरकार और SIAM ने क्या कहा?क्या आम वाहन मालिकों को चिंता करनी चाहिए?

SIAM रिपोर्ट में क्या दावे किए गए?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SIAM ने पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र लिखकर E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर चिंता जताई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि E20 में क्लोराइड की मात्रा अधिक होने से फ्यूल इंजेक्टर, फ्यूल पंप, EGR वाल्व और इंजन से जुड़े अन्य पार्ट्स में जंग लगने और असामान्य घिसावट की समस्या आ रही है। इसके अलावा, फ्यूल में 10,000 mg/kg तक नमी पाई गई, जबकि तय सीमा 3,000 mg/kg है। कुछ पेट्रोल पंपों पर क्लोराइड का स्तर 350 mg/kg तक पाया गया, जबकि SIAM ने 1 mg/kg से कम रखने की सिफारिश की है।

सरकार और SIAM ने क्या कहा?

इन दावों के बाद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देशभर से लिए गए 2,000 से अधिक सैंपल में केवल दो मामलों में क्लोराइड मिला। उन पंपों पर तुरंत बिक्री रोक दी गई। सरकार का कहना है कि 87,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर दिन में 8-12 बार पानी की मिलावट की जांच हो रही है।

SIAM ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि रिपोर्ट के आंकड़े अंतिम या प्रमाणित नहीं हैं। संगठन ने भरोसा दिलाया कि फ्यूल की गुणवत्ता की निगरानी नियमित रूप से हो रही है और 150 से अधिक मानकों पर जांच की जाती है। SIAM ने यह भी बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय पहले ही इथेनॉल में क्लोराइड की सीमा 3 ppm (प्रति मिलियन) तय कर चुका है।

क्या आम वाहन मालिकों को चिंता करनी चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसून, E20 पेट्रोल सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन इसकी सफलता गुणवत्ता नियंत्रण पर निर्भर करती है। अभी कुछ पुराने पेट्रोल पंपों की स्टोरेज टैंक और पाइपलाइन में खराबी की वजह से नमी और गंदगी फ्यूल में मिल सकती है, लेकिन SIAM और सरकार का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल, वाहन मालिकों को अपने वाहनों की सर्विसिंग और फ्यूल क्वालिटी पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यह मामला लगातार गरमाया हुआ है और पिछले दिनों दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और अन्य संगठनों ने भी E20 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे।

You Might Also Like

India 2027 के लिए America से बड़े पैमाने पर LPG खरीदना चाहता है, West Asia पर निर्भरता घटाने की रणनीति

Retail Inflation: जुलाई में 4.45% पर पहुंची महंगाई, RBI के टारगेट से ऊपर, प्याज-लहसुन हुए महंगे

गौतम अडानी  के खिलाफ अमेरिकी अदालत में धोखाधड़ी और रिश्वत के आपराधिक मामले को खारिज किया गया

₹2000 से अधिक के UPI लेनदेन पर MDR चार्ज: सरकार ने साफ किया, किस पर लागू होगा, कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार

Rapido Founder Aravind Sanka: 35 साल के भारतीय ने बनाई 3 अरब डॉलर की कंपनी

TAGGED: Chloride in Petrol, E20 Petrol, E20 विवाद, Engine Damage, Fuel Quality, Government Response, SIAM Report, इथेनॉल ब्लेंडिंग, कार खराब, पेट्रोल पंप
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?