By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: ‘धमाल 4’ की कॉमेडी वर्किंग डेज़ में भी जुटा रही दर्शक, सिर्फ 6 दिनों में 90 करोड़ कमाए, बड़ी हिट की ओर बढ़ी
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > ‘धमाल 4’ की कॉमेडी वर्किंग डेज़ में भी जुटा रही दर्शक, सिर्फ 6 दिनों में 90 करोड़ कमाए, बड़ी हिट की ओर बढ़ी
मनोरंजन

‘धमाल 4’ की कॉमेडी वर्किंग डेज़ में भी जुटा रही दर्शक, सिर्फ 6 दिनों में 90 करोड़ कमाए, बड़ी हिट की ओर बढ़ी

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 16/07/2026 9:52 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ का जलवा हफ्ते के बीच में भी दमदार तरीके से जारी है। वीकेंड में ही तगड़ा धमाका कर चुकी इस फिल्म को, हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से भी बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Contents
मंगलवार को बिना ऑफर के भी कमाईबुधवार को भी ‘धमाल 4’ ने किया कमाल90 करोड़ पार, 95 करोड़ की ओरदूसरे वीकेंड में बड़ी छलांग की उम्मीद

कामकाजी दिनों में फिल्म को मिल रही ऑडियंस बता रही है कि अजय की फिल्म बड़ी कमाई करने के लिए तैयार है।

मंगलवार को बिना ऑफर के भी कमाई

मंडे को दमदार पकड़ और मंगलवार को बिना सस्ते टिकट ऑफर के भी ‘धमाल 4’ ने तगड़ी कमाई की थी। इसलिए बुधवार इसकी रफ्तार का असली टेस्ट लेने वाला था और बॉक्स ऑफिस की अपडेट बता रही है कि इस टेस्ट में भी ‘धमाल 4’ ने मजबूत नंबर्स जुटाए हैं।

65 करोड़ नेट कलेक्शन वाले शानदार वीकेंड के बाद, मंडे को फिल्म ने 8.75 करोड़ की कमाई की।

बुधवार को भी ‘धमाल 4’ ने किया कमाल

मंगलवार को ‘धमाल 4’ के मेकर्स ने ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे’ ऑफर वाले सस्ते टिकट का ऑप्शन नहीं रखा, फिर भी थोड़ी सी ग्रोथ के साथ 9.50 करोड़ की कमाई कर डाली।

अब सैकनिल्क का डेटा बताता है कि छठे दिन, यानी बुधवार को ‘धमाल 4’ ने 6.50 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। मंडे के हिसाब से यह कलेक्शन में करीब 25% का ड्रॉप है, लेकिन बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के हिसाब से ‘धमाल 4’ अभी भी काफी अच्छी कमाई कर रही है।

90 करोड़ पार, 95 करोड़ की ओर

धमाल 4 अब तक करीब 90 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। पहले हफ्ते में यह फिल्म 95 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है।

यह कमाई सबूत है कि वर्किंग डेज में ‘धमाल 4’ के लिए दर्शक थिएटर्स पहुंच रहे हैं। यह इसलिए बड़ी बात है क्योंकि फिल्म के रिव्यूज बहुत पॉजिटिव तो नहीं कहे जा सकते, लेकिन फिर भी फिल्म की कॉमेडी जनता को थिएटर्स में हंसने के सॉलिड मौके दे रही है।

दूसरे वीकेंड में बड़ी छलांग की उम्मीद

ट्रेंड बता रहा है कि दूसरे वीकेंड में एक तगड़ा जंप ‘धमाल 4’ का इंतजार कर रहा है। इस जंप के दम पर दूसरे वीकेंड में अजय की फिल्म बड़ी हिट बनने की राह पर है।

फिल्म की इस दमदार कमाई से अजय देवगन और उनकी टीम काफी उत्साहित है।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?