By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: रूसी तेल पर भारत की निर्भरता बढ़ी: जून में 34% उछाल, 4.5 अरब यूरो का रिकॉर्ड आयात, रिलायंस-आईओसीएल को सबसे ज्यादा सप्लाई
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > रूसी तेल पर भारत की निर्भरता बढ़ी: जून में 34% उछाल, 4.5 अरब यूरो का रिकॉर्ड आयात, रिलायंस-आईओसीएल को सबसे ज्यादा सप्लाई
बिजनेस

रूसी तेल पर भारत की निर्भरता बढ़ी: जून में 34% उछाल, 4.5 अरब यूरो का रिकॉर्ड आयात, रिलायंस-आईओसीएल को सबसे ज्यादा सप्लाई

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 12/07/2026 7:32 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

अमेरिका-ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध से ग्लोबल टेंशन फिर से चरम पर पहुंच गई है और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के चलते दुनिया के तमाम देशों के सामने तेल-गैस का संकट गहराने लगा है।

Contents
जून में 4.5 अरब यूरो का तेल खरीदाचीन से कम, लेकिन रिकॉर्ड ऊंचाई परकिन रिफाइनरियों को मिला सबसे ज्यादा फायदा?रूसी तेल से बने प्रोडक्ट्स का निर्यातभारत-तुर्की की भूमिका

वहीं दूसरी ओर भारत की बात करें, तो मिडिल ईस्ट के देशों में तनाव के बीच भारत ने अपने तेल आयात में विविधता लाने का जो कदम Plan-B के तहत उठाया, उसका फायदा मिल रहा है।

जून में 4.5 अरब यूरो का तेल खरीदा

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने जून में 4.5 अरब यूरो मूल्य का रूसी कच्चा तेल खरीदा, जो उसके कुल 5.5 अरब यूरो के रूसी जीवाश्म ईंधन आयात का 83% है।

यह आंकड़ा पिछले मई महीने की तुलना में 34% अधिक है। इस रिकॉर्ड आयात के साथ भारत चीन के बाद रूसी ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है।

चीन से कम, लेकिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर

जून में चीन रूस का सबसे बड़ा ग्राहक बना रहा, जिसने 7.3 अरब यूरो की खरीदारी की। भारत ने 4.5 अरब यूरो का आयात कर दूसरा स्थान हासिल किया।

हालांकि, भारत के लिए यह अपने इतिहास का सबसे बड़ा मासिक आयात है, जो दर्शाता है कि रूसी तेल पर भारत की निर्भरता लगातार बढ़ रही है।

किन रिफाइनरियों को मिला सबसे ज्यादा फायदा?

रूसी तेल की आपूर्ति में सबसे बड़ा उछाल रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी को मिला है। जून में जामनगर रिफाइनरी को सप्लाई मई के मुकाबले 150% बढ़ गई।

इंडियन ऑयल कॉर्प (IOCL) की पारादीप रिफाइनरी में आयात 126% बढ़ा। BPCL की कोच्चि रिफाइनरी 82% और नायरा एनर्जी की वडीनार रिफाइनरी में 45% की वृद्धि हुई है।

रूसी तेल से बने प्रोडक्ट्स का निर्यात

भारत न सिर्फ रूसी कच्चे तेल की खरीदारी कर रहा है, बल्कि उससे तैयार ईंधन का ग्लोबल व्यापार भी कर रहा है। तुर्की, ब्रुनेई और जॉर्जिया की रिफाइनरियों ने जून में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों को जमकर तेल प्रोडक्ट का निर्यात किया।

यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को 814 मिलियन यूरो मूल्य के तेल उत्पादों का निर्यात किया गया।

भारत-तुर्की की भूमिका

अमेरिका को निर्यात में भारत की जामनगर रिफाइनरी, तुर्की में SOCAR के स्वामित्व वाली STAR रिफाइनरी और तुप्रास इजमित रिफाइनरी आगे हैं।

CREA के आंकड़ों के मुताबिक, बीते तीन महीनों में, तुप्रास इजमित रिफाइनरी के कच्चे तेल का 60% और जामनगर रिफाइनरी के कच्चे तेल का 27% रूस से आया था और इनके द्वारा US को निर्यात किया गया।

You Might Also Like

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna: 300 Units Free Electricity, 19 Lakh Households के Bill हुए Zero, ₹78,000 तक की Subsidy

RBI की 15 September Deadline: Re-KYC न होने पर बंद हो सकते हैं QR Codes, छोटे दुकानदारों पर संकट, Industry ने मांगा और समय

US-Iran Tension का असर: FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में ₹7,443 करोड़ निकाले, 2 महीने के निवेश पर फिर ब्रेक

Vande Bharat Sleeper Train: Latur में बनेंगी 120 स्लीपर ट्रेनें, 2027 में आएगा पहला प्रोटोटाइप

Rule Change: Sugar Price Hike पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने Import Rules में किया बड़ा बदलाव, Hoarding पर लगेगी रोक

TAGGED: BPCL, CREA, IOCL, कच्चा तेल, जून 2026, भारत आयात, रिलायंस, रूसी तेल
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?