By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: बड़ी राहत: 15 जुलाई से भारत में आधी कीमत पर मिलेगी डिफेंडर और स्कॉच व्हिस्की, 80% तक घट सकते हैं लग्जरी कारों के दाम
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > बड़ी राहत: 15 जुलाई से भारत में आधी कीमत पर मिलेगी डिफेंडर और स्कॉच व्हिस्की, 80% तक घट सकते हैं लग्जरी कारों के दाम
बिजनेस

बड़ी राहत: 15 जुलाई से भारत में आधी कीमत पर मिलेगी डिफेंडर और स्कॉच व्हिस्की, 80% तक घट सकते हैं लग्जरी कारों के दाम

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 11/07/2026 5:45 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

15 जुलाई से भारत में आने वाली ब्रिटेन के सामानों की कीमत बहुत कम हो जाएगी, क्योंकि सरकार ने FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कहा गया है कि 15 जुलाई से भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू होगा।

Contents
लग्जरी कारों के दाम में 80% तक की कटौतीकिन कारों पर कितनी घटेगी ड्यूटी?कौन-कौन सी कारें होंगी सस्ती?स्कॉच व्हिस्की भी होगी सस्तीभारतीय उत्पादों को भी फायदा

यह नोटिफिकेशन विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Foreign Trade) ने ब्रिटेन से इंपोर्ट होने वाली कारों पर लागू होने वाले टैरिफ रेट कोटा को लेकर किया है।

लग्जरी कारों के दाम में 80% तक की कटौती

15 जुलाई से एफटीए लागू होने के बाद ब्रिटेन से कार, व्हिस्की समेत अन्य उत्पादों के दाम में भारी कटौती होगी। खासकर कारों के दाम में 80 फीसदी तक कटौती हो सकती है।

इसका मतलब है कि ब्रिटेन से इम्पोर्ट होने वाली लैंड रोवर, जगुआर, Rolls Royce और एस्टन मार्टिन जैसी कारें सस्ती कीमतों पर मिल सकेंगी।

किन कारों पर कितनी घटेगी ड्यूटी?

भारत-यूके एफटीए डील के तहत पहले साल 20,000 कारें कम ड्यूटी पर इंपोर्ट हो सकती हैं।

3000cc+ (पेट्रोल) से 2500cc+ (डीजल) की 10,000 कारें इंपोर्ट होंगी। जिनकी कस्टम ड्यूटी 110% से घटकर 30% हो जाएगी।

1500cc से 3000cc तक की 5,000 कारें इंपोर्ट की जा सकती हैं। इन कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी 66 फीसदी से घटकर 50 फीसदी होगी। बाद में इसे धीरे-धीरे करके कम किया जाएगा और 15 साल बाद कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी पर लाया जाएगा।

कौन-कौन सी कारें होंगी सस्ती?

इस कैटेगरी में प्रीमियम और सुपर लग्जरी कारें शामिल हैं। लैंड रोवर रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, लैंड रोवर डिफेंडर, कॉन्टिनेंटल GT, बेंटायगा, वैंटेज और डीबी12 जैसी कारें सस्ती होंगी।

रोल्स-रॉयस की फैंटम, घोस्ट और कलिनन जैसी गाड़ियों की कीमतों में 80 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

स्कॉच व्हिस्की भी होगी सस्ती

भारत में अभी स्कॉच व्हिस्की पर 150 फीसदी का टैरिफ लगाया जाता है, लेकिन अब एफटीए के लागू होने के बाद इसके प्राइस में कटौती की जाएगी।

इस पर ड्यूटी कई किस्तों में कट करके 40 फीसदी तक लाया जाएगा। इसका मतलब है कि धीरे-धीरे स्कॉच व्हिस्की के दाम 110 फीसदी तक कम हो जाएंगे।

भारतीय उत्पादों को भी फायदा

भारत के सामानों को यूके में ड्यूटी फ्री किया जाएगा। टेक्सटाइल गारमेंट पर यूके में 12% की ड्यूटी लगती है। केमिकल्स पर 8 फीसदी, बेस मेटल्स पर 10 फीसदी की ड्यूटी लगती है, लेकिन अब इस डील से 99 फीसदी वस्तुएं यूके में ‘0%’ के तहत आएंगी।

इससे भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा होगा और दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा।

You Might Also Like

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna: 300 Units Free Electricity, 19 Lakh Households के Bill हुए Zero, ₹78,000 तक की Subsidy

RBI की 15 September Deadline: Re-KYC न होने पर बंद हो सकते हैं QR Codes, छोटे दुकानदारों पर संकट, Industry ने मांगा और समय

US-Iran Tension का असर: FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में ₹7,443 करोड़ निकाले, 2 महीने के निवेश पर फिर ब्रेक

Vande Bharat Sleeper Train: Latur में बनेंगी 120 स्लीपर ट्रेनें, 2027 में आएगा पहला प्रोटोटाइप

Rule Change: Sugar Price Hike पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने Import Rules में किया बड़ा बदलाव, Hoarding पर लगेगी रोक

TAGGED: Car Prices, Customs Duty, Free Trade Agreement, India UK FTA, Land Rover Defender, Scotch Whisky, UK Import
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?