By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: ईरान जंग से फ्री, अब यूरोपीय देशों को धमका रहे ट्रंप, कहा- 100% टैरिफ लगा देंगे, समझौते पर भी नहीं होगा असर
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > ईरान जंग से फ्री, अब यूरोपीय देशों को धमका रहे ट्रंप, कहा- 100% टैरिफ लगा देंगे, समझौते पर भी नहीं होगा असर
बिजनेस

ईरान जंग से फ्री, अब यूरोपीय देशों को धमका रहे ट्रंप, कहा- 100% टैरिफ लगा देंगे, समझौते पर भी नहीं होगा असर

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 28/06/2026 12:16 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

ईरान के साथ जंग रुकने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर टैरिफ को लेकर धमकी दे डाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जो देश अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाएगा, उससे आने वाले सभी सामानों पर अमेरिका 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा।

Contents
सोशल मीडिया पर दी चेतावनीसमझौता होने पर भी लागू होगा टैरिफयूरोपीय संघ ने शुरू किया कामफ्रांस ने टैक्स खत्म करने से किया इनकार100% टैरिफ की धमकीफ्रांस में क्या है डिजिटल टैक्स?क्या हो सकता है आगे?

ट्रंप ने यह धमकी तब दी है, जब एक दिन पहले ही उन्होंने यूरोपीय संघ के देशों को अमेरिकी सामानों पर टैरिफ कम करने के लिए 4 जुलाई की समय सीमा रखी थी।

सोशल मीडिया पर दी चेतावनी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कई यूरोपीय देश अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल सेवा टैक्स लागू करने पर चर्चा कर रहे हैं। इनमें से कुछ देश वास्तव में इसे लागू करने के करीब हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा टैक्स लगाने वाले किसी भी देश पर संयुक्त राज्य अमेरिका को भेजे जाने वाले सभी सामानों पर तुरंत 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।

समझौता होने पर भी लागू होगा टैरिफ

ट्रंप ने कहा कि नया टैरिफ अमेरिका के साथ किसी भी व्यापार समझौते को कैंसिल कर देगा, चाहे वह लागू किया गया हो, साइन किया गया हो या नहीं।

इसमें वह समझौता भी शामिल होगा जिस पर अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पिछले साल सहमति जताई थी, जिसके तहत यूरोपीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ 15% तक सीमित कर दिया गया था।

यूरोपीय संघ ने शुरू किया काम

रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि समझौते के तहत यूरोपीय संघ की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए ट्रंप ने यूरोप से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ फिर से लगाने की धमकी दी।

इसके बाद यूरोपीय संघ के नेताओं ने ट्रंप द्वारा दी गई समय सीमा यानी 4 जुलाई तक बदलावों को लागू करने के लिए काम शुरू किया है।

फ्रांस ने टैक्स खत्म करने से किया इनकार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पिछले सप्ताह G7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप से मुलाकात से पहले कहा था कि फ्रांस उनके दबाव में आकर अमेरिकी टेक दिग्गजों पर लगाए गए डिजिटल टैक्स को खत्म नहीं करेगा।

इन डिजिटल सेवाओं पर यह टैक्स लगता है, जिनमें ऑनलाइन मार्केटप्लेस और विज्ञापन शामिल हैं।

100% टैरिफ की धमकी

फ्रांस में शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले, ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर पेरिस ने अपना डिजिटल टैक्स खत्म नहीं किया तो अमेरिका के पास फ्रांसीसी शराब पर 100% टैरिफ लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

यह धमकी काफी गंभीर है क्योंकि फ्रांस अपनी शराब के लिए दुनिया भर में जाना जाता है और अमेरिका इसका सबसे बड़ा बाजार है।

फ्रांस में क्या है डिजिटल टैक्स?

फ्रांस में 2019 से उन कंपनियों द्वारा पेश की जाने वाली डिजिटल सर्विस से मिले राजस्व पर 3 फीसदी टैक्स लगाया गया है, जिनका देश में राजस्व 25 मिलियन यूरो से ज्यादा है और विश्व स्तर पर 750 मिलियन यूरो से ज्यादा है।

फ्रांसीसी सांसदों ने पिछले वर्ष इस टैक्स को दोगुना करके 6 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा था। इससे अमेरिकी कंपनियों पर और बोझ बढ़ सकता है।

क्या हो सकता है आगे?

ट्रंप की इस धमकी के बाद अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापार तनाव बढ़ गया है। यूरोपीय संघ के पास 4 जुलाई तक का समय है।

अगर यूरोपीय संघ ने डिजिटल टैक्स को खत्म नहीं किया, तो अमेरिका 100% टैरिफ लगा सकता है, जिससे दोनों के बीच व्यापार युद्ध छिड़ सकता है।

You Might Also Like

LPG की क्विक डिलीवरी… ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुंचेगा घर, कनेक्शन की भी ‘No Tension’, जानिए कैसे काम करेगी सर्विस

महंगाई का ‘डबल अटैक’, रिटेल के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी, जून में WPI 9.87% पर पहुंचा

रूसी तेल पर भारत की निर्भरता बढ़ी: जून में 34% उछाल, 4.5 अरब यूरो का रिकॉर्ड आयात, रिलायंस-आईओसीएल को सबसे ज्यादा सप्लाई

बड़ी राहत: 15 जुलाई से भारत में आधी कीमत पर मिलेगी डिफेंडर और स्कॉच व्हिस्की, 80% तक घट सकते हैं लग्जरी कारों के दाम

Who is Raj Gupta: इस भारतीय अरबपति की नाइजीरिया में बोल रही तूती, अफ्रीका में कर रहे हैं ऐतिहासिक काम, सब-सहारा का सबसे बड़ा सोलर स्टील प्लांट

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?