By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: ट्रिलियनर बनने के बाद मस्क को झटका, इन अमीरों ने की तगड़ी कमाई, अडानी-अंबानी की स्थिति भी जानें
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > ट्रिलियनर बनने के बाद मस्क को झटका, इन अमीरों ने की तगड़ी कमाई, अडानी-अंबानी की स्थिति भी जानें
बिजनेस

ट्रिलियनर बनने के बाद मस्क को झटका, इन अमीरों ने की तगड़ी कमाई, अडानी-अंबानी की स्थिति भी जानें

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 20/06/2026 10:49 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट पर नजर डालें, तो उनकी नेटवर्थ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में इतिहास रचते हुए दुनिया के पहले ट्रिलियनर बने एलन मस्क को नुकसान हुआ है।

Contents
एलन मस्क को लगा यह झटकाइन अरबपतियों को भी हुआ नुकसानइन अमीरों ने की जोरदार कमाईजुकरबर्ग और हुआंग को भी फायदाअडानी की संपत्ति में बढ़ोतरीअंबानी की संपत्ति में गिरावट

वहीं टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल कई अरबपतियों की संपत्ति में उछाल आया है। आइए जानते हैं किसका कितना बदलाव हुआ है।

एलन मस्क को लगा यह झटका

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने बीते दिनों दुनिया के पहले ट्रिलियनर का खिताब अपने नाम किया। अब तक यह कारनामा कोई नहीं कर सका था।

लेकिन इस मुकाम को छूने के बाद उनकी संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, एलन मस्क ट्रिलियनर बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की दौलत में 32.1 अरब डॉलर की कमी आई है और इसके साथ उनकी कुल संपत्ति 1.23 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है।

इन अरबपतियों को भी हुआ नुकसान

दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में छठे पायदान पर शामिल माइकल डेल की नेटवर्थ 868 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 221 अरब डॉलर पर आ गई है।

नौवें सबसे अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ 2.40 अरब डॉलर गिरकर 168 अरब डॉलर हो गई है। वहीं 10वें सबसे अमीर वॉरेन बफे की नेटवर्थ 749 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 146 अरब डॉलर पर आ गई है।

इन अमीरों ने की जोरदार कमाई

लैरी पेज 314 अरब डॉलर (बढ़त 3.54 अरब डॉलर) के साथ दूसरे पायदान पर हैं। सर्गेई ब्रिन 291 अरब डॉलर (बढ़त 3.22 अरब डॉलर) के साथ तीसरे अमीर हैं।

चौथे सबसे अमीर जेफ बेजोस की संपत्ति में 5.80 अरब डॉलर का उछाल आया और यह 266 अरब डॉलर हो गई। पांचवें नंबर पर मौजूद लैरी एलिसन की नेटवर्थ 722 मिलियन डॉलर बढ़कर 238 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

जुकरबर्ग और हुआंग को भी फायदा

सातवें पायदान पर काबिज मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 3.25 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह उछलकर 206 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

NVIDIA के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने भी तगड़ी कमाई की और उनकी दौलत 4.90 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 174 अरब डॉलर हो गई। हुआंग लिस्ट में आठवें सबसे अमीर इंसान हैं।

अडानी की संपत्ति में बढ़ोतरी

दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपति गौतम अडानी की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। उनकी नेटवर्थ में 3.50 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 119 अरब डॉलर पर आ गई है।

संपत्ति के इस आंकड़े के साथ वह 17वें सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। यह उनके लिए अच्छी खबर है।

अंबानी की संपत्ति में गिरावट

दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत घटी है। उनकी नेटवर्थ में 63.6 मिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है और इस कमी के साथ यह घटकर 88.8 अरब डॉलर रह गई है।

इस आंकड़े के साथ अब अंबानी दुनिया के 25वें सबसे अमीर इंसान हैं। यह गिरावट उनके लिए चिंता का विषय हो सकती है।

You Might Also Like

LPG की क्विक डिलीवरी… ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुंचेगा घर, कनेक्शन की भी ‘No Tension’, जानिए कैसे काम करेगी सर्विस

महंगाई का ‘डबल अटैक’, रिटेल के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी, जून में WPI 9.87% पर पहुंचा

रूसी तेल पर भारत की निर्भरता बढ़ी: जून में 34% उछाल, 4.5 अरब यूरो का रिकॉर्ड आयात, रिलायंस-आईओसीएल को सबसे ज्यादा सप्लाई

बड़ी राहत: 15 जुलाई से भारत में आधी कीमत पर मिलेगी डिफेंडर और स्कॉच व्हिस्की, 80% तक घट सकते हैं लग्जरी कारों के दाम

Who is Raj Gupta: इस भारतीय अरबपति की नाइजीरिया में बोल रही तूती, अफ्रीका में कर रहे हैं ऐतिहासिक काम, सब-सहारा का सबसे बड़ा सोलर स्टील प्लांट

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?