By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Donald Trump Signal: ‘क्रैश हो जाएंगी तेल की कीमतें…’, ट्रंप का दावा- अब खत्म होगा ईरान युद्ध!
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > Donald Trump Signal: ‘क्रैश हो जाएंगी तेल की कीमतें…’, ट्रंप का दावा- अब खत्म होगा ईरान युद्ध!
बिजनेस

Donald Trump Signal: ‘क्रैश हो जाएंगी तेल की कीमतें…’, ट्रंप का दावा- अब खत्म होगा ईरान युद्ध!

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 20/05/2026 10:26 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मूज स्ट्रेट बंद होने से दुनिया भारी तेल-गैस संकट से जूझ रही है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल ने महंगाई का जोखिम बढ़ा दिया है और इसका बुरा असर ब्रिटेन से लेकर पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत तक में देखने को मिला है। क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार बीते कुछ दिनों से 110 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रही हैं, लेकिन जल्द इसकी कीमतें क्रैश हो सकती हैं। यह संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि अब जल्द ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा और तेल के दाम धड़ाम नजर आएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी और ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि तेहरान हमसे समझौता करने के लिए बेताब है और वहां पर तेल का बड़ा भंडार है। ऐसा होने पर क्रूड ऑयल की ग्लोबल कीमतों में जल्द ही भारी गिरावट आएगी। ट्रंप के मुताबिक, वहां इतना तेल है कि इसकी कीमतें धड़ाधड़ गिरेंगी और वे समझौता करने के लिए इतने बेताब हैं कि तेल की कीमतों में जल्द बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बताया कि सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत, बहरीन और अन्य देश समझौता कराने के लिए एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं और अमेरिका भी ईरान को समझौता करने के लिए सीमित समय दे रहे हैं, क्योंकि देश को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसे लेकर ट्रंप ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल कर लेता है, तो वह उसका इस्तेमाल करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी खुलासा किया कि वह ईरान पर हमले का आदेश देने के करीब थे, लेकिन कतर, सऊदी अरब, कुवैत और यूएई समेत अन्य मध्यस्थों से फोन आने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। इनकी ओर से कहा गया था कि तेहरान शांति वार्ता में उचित रुख अपना रहा है। ट्रंप ने आगे कहा कि इससे पहले वह ईरान पर हमले से बस एक घंटे दूर थे और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार थी।

ट्रंप के इन दावों का असर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन इसके बावजूद मिडिल ईस्ट से सप्लाई में रुकावट के चलते यह 110 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। एनालिस्ट इस बात पर पैनी नजर रख रहे हैं कि क्या अमेरिका के बदलते रुख के बीच वाशिंगटन और तेहरान शांति समझौते पर पहुंच सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बावजूद, ईरान पर अमेरिका द्वारा नए सिरे से हमले किए जाने के जोखिम के चलते तेल की कीमतें ऊंची बनी रहने की संभावना है। अब देखना यह है कि ट्रंप का यह दावा कितना सच साबित होता है और क्या वाकई ईरान युद्ध जल्द खत्म हो पाता है।

You Might Also Like

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna: 300 Units Free Electricity, 19 Lakh Households के Bill हुए Zero, ₹78,000 तक की Subsidy

RBI की 15 September Deadline: Re-KYC न होने पर बंद हो सकते हैं QR Codes, छोटे दुकानदारों पर संकट, Industry ने मांगा और समय

US-Iran Tension का असर: FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में ₹7,443 करोड़ निकाले, 2 महीने के निवेश पर फिर ब्रेक

Vande Bharat Sleeper Train: Latur में बनेंगी 120 स्लीपर ट्रेनें, 2027 में आएगा पहला प्रोटोटाइप

Rule Change: Sugar Price Hike पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने Import Rules में किया बड़ा बदलाव, Hoarding पर लगेगी रोक

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?