By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: सीएम विजय और तृषा पर भद्दा सवाल पूछने पर एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी, बोलीं- सम्मान करती हूं
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > सीएम विजय और तृषा पर भद्दा सवाल पूछने पर एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी, बोलीं- सम्मान करती हूं
मनोरंजन

सीएम विजय और तृषा पर भद्दा सवाल पूछने पर एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी, बोलीं- सम्मान करती हूं

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 17/05/2026 7:43 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अपने राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके हैं और वह अपने लोगों के हित में लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उन्हें और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर बातें चलती जा रही हैं। कहा जाता है कि दोनों रिश्ते में हैं, और विजय जो अभी भी शादीशुदा हैं, उन्हें तृषा को डेट करने पर ट्रोल भी किया जाता है। अब सीएम विजय और तृषा के रिश्ते का क्या सच है, यह तो वे ही जानते हैं, मगर उनसे जुड़े एक भद्दे सवाल के कारण एक्ट्रेस मालविका मोहनन बड़ी परेशान हो गई हैं।

दो दिन पहले मालविका एक इवेंट में गई थीं, जहां मीडिया से मुलाकात के दौरान उनसे विजय और तृषा का नाम लेकर सवाल किया गया, जिसे सुनकर वह हैरान हुईं और थोड़ी नाराज भी हुईं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस सवाल पर बड़ी अच्छी तरह से रिएक्ट किया था। दरअसल, तमिल भाषा में मालविका से थलपति विजय और तृषा कृष्णन के हाल ही में साथ दिखे जाने से जुड़ा सवाल किया गया था, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि वह किस तरह के सवाल उनसे पूछ रहे हैं। मालविका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और लोगों ने एक्ट्रेस का समर्थन किया।

अब मालविका ने इस पूरे विवाद पर अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट करके थलपति विजय से जुड़े सवाल पर अपनी नाराजगी जताई। एक्ट्रेस ने लिखा कि कल वह एक इवेंट में गई थीं। तमिलनाडु के सभी पत्रकारों और मीडिया वालों का उन्हें बहुत सम्मान है, लेकिन उनमें से दो-तीन लोगों ने बार-बार ऐसे सवाल पूछे जो बिल्कुल अनावश्यक, बुरे और सनसनीखेज थे। मालविका ने कहा कि वह थलपति विजय को पिछले सात साल से जानती हैं, उनकी बहुत इज्जत करती हैं और उन्हें अपना दोस्त कह पाने पर गर्व है। उनकी जर्नी देखना उनके लिए बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने बस यही कहा कि आगे से मीडिया इंटरव्यू में थोड़ी इज्जत और संवेदनशीलता रखी जाए, ताकि सबके लिए अच्छा रहे।

गौरतलब है कि मालविका मोहनन, थलपति विजय के साथ साल 2021 की सुपरहिट फिल्म ‘मास्टर’ में नजर आई थीं, जिसे लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था। एक्ट्रेस साउथ की बड़ी हसीनाओं में से एक मानी जाती हैं। उनकी पिछली फिल्म प्रभास के साथ ‘द राजा साब’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?