By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Milk Price Hike From Today: आज से देश में दूध महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें New Rates
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > बिजनेस > Milk Price Hike From Today: आज से देश में दूध महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें New Rates
बिजनेस

Milk Price Hike From Today: आज से देश में दूध महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें New Rates

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 16/05/2026 11:47 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

देश में आज से दूध महंगा हो गया है। बुधवार को देर शाम इस सेक्टर की दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार से महंगाई का झटका देश की जनता को लग गया है। दोनों ही कंपनियों के दूध की नई बढ़ी हुई कीमतें 14 मई 2026 से लागू हो गई हैं। जहां एक ओर अमूल के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है, वहीं मदर डेयरी के पैकेज्ड दूध की कीमत में भी प्रति लीटर इतना ही इजाफा किया गया है। कंपनियों ने इस बढ़ोतरी के पीछे बढ़ती लागत का हवाला दिया है।

देश में महंगाई का बम फोड़ते हुए अमूल ने अपने दूध की कीमतों में करीब एक साल बाद बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने बीते साल 1 मई 2025 को आखिरी बार दूध के दाम बढ़ाए थे और अब 14 मई से फिर से कीमतें बढ़ गई हैं। अमूल दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में दूध की नई कीमतों को देखें तो अमूल बफैलो मिल्क अब 73 रुपये की जगह 75 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। अमूल गोल्ड 67 रुपये के बजाय 69 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि अमूल ताजा दूध अब 55 रुपये की जगह 57 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

सिर्फ अमूल ही नहीं, बल्कि इसके दाम बढ़ाने के तुरंत बाद मदर डेयरी ने भी अपना दूध महंगा करने का ऐलान कर दिया और मदर डेयरी के नए दाम भी गुरुवार से लागू हो गए हैं। मदर डेयरी ने भी पूरे भारत में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बढ़ती लागत को इस बढ़ोतरी की वजह बताया गया है। ताजा बदलाव के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर, पैकेज्ड टोंड मिल्क की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर होगी। गाय के दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

देश में दूध की सप्लाई करने वाली इन दोनों ही कंपनियों ने दूध की कीमतों में इजाफे के पीछे बढ़ती लागत को वजह बताया है। अमूल कंपनी ने कहा है कि पशु चारा और पैकेजिंग लागत में बढ़ोतरी के चलते दूध की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। वहीं मदर डेयरी ने भी कहा है कि यह बढ़ोतरी लागत में इजाफे का एक हिस्सा है। इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध के दाम बढ़ गए हैं।

You Might Also Like

Income Tax Return: जल्दी करें, रिलैक्स रहें… IT विभाग भेज रहा SMS, जानें आईटीआर भरने की आखिरी तारीख, अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा फाइल

LPG की क्विक डिलीवरी… ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुंचेगा घर, कनेक्शन की भी ‘No Tension’, जानिए कैसे काम करेगी सर्विस

महंगाई का ‘डबल अटैक’, रिटेल के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी, जून में WPI 9.87% पर पहुंचा

रूसी तेल पर भारत की निर्भरता बढ़ी: जून में 34% उछाल, 4.5 अरब यूरो का रिकॉर्ड आयात, रिलायंस-आईओसीएल को सबसे ज्यादा सप्लाई

बड़ी राहत: 15 जुलाई से भारत में आधी कीमत पर मिलेगी डिफेंडर और स्कॉच व्हिस्की, 80% तक घट सकते हैं लग्जरी कारों के दाम

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?