By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही तृषा की फिल्म को दी थी ‘स्पेशल परमिशन’, मगर कैंसिल हुए शोज
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही तृषा की फिल्म को दी थी ‘स्पेशल परमिशन’, मगर कैंसिल हुए शोज
मनोरंजन

विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही तृषा की फिल्म को दी थी ‘स्पेशल परमिशन’, मगर कैंसिल हुए शोज

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 15/05/2026 7:55 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

फिल्म स्टार अगर राज्य का मुख्यमंत्री बन जाए, तो फिल्म इंडस्ट्री अपने पक्ष में राहत भरे कुछ फैसलों की उम्मीद तो कर ही सकती है। तमिलनाडु में सुपरस्टार थलपति विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहला फिल्मों से जुड़ा फैसला, अपनी करीबी मानी जाने वाली एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए लिया था। इस फिल्म के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सुबह 9 बजे के खास शोज की इजाजत दी थी। मगर कई थिएटर्स से ‘करुप्पु’ के ये मॉर्निंग शोज कैंसिल होने की खबर आई है।

गुरुवार सुबह ‘करुप्पु’ रिलीज होनी थी। फैंस 9 बजे के शोज के लिए टिकट बुक कर चुके थे। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर एस आर प्रभु ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अपरिहार्य कारणों से ‘करुप्पु’ के 9 बजे के शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से माफी मांगी, लेकिन फिल्म के मॉर्निंग शोज कैंसिल करने की सटीक वजह नहीं बताई। इससे फैंस बेहद निराश और फ्रस्ट्रेट नजर आए।

तमिलनाडु में फिल्मों की टिकट कीमतों और शो टाइमिंग को लेकर सरकार की सख्त गाइडलाइंस हैं। पिछले करीब तीन सालों से फिल्मों के मॉर्निंग शोज पर बैन था। ‘करुप्पु’ के प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में पोस्ट किया था कि उन्हें मुख्यमंत्री विजय से गुरुवार सुबह 9 बजे के फर्स्ट डे-फर्स्ट शो के लिए ‘स्पेशल परमिशन’ मिल गई है। तभी से फैंस फिल्म के इन मॉर्निंग शोज के टिकट बुक करने की कोशिश करने लगे थे, मगर टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर ये शोज उपलब्ध ही नहीं थे।

सोशल मीडिया पर ‘करुप्पु’ के टिकट बुक करने के लिए परेशान हो रहे फैंस की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि फिल्म के डायरेक्टर आर जे बालाजी को भी सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके पास भी इस बात का कोई मजबूत जवाब नहीं है कि ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर्स सारी मुश्किलें दूर करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म के सामने शुरू से ही बहुत रुकावटें आईं और किसी तरह ईश्वर ने 32 महीनों बाद उन्हें इन सारी मुश्किलों से निकाला है।

जहां मेकर्स ने ‘करुप्पु’ की रिलीज में हो रही देरी की पक्की वजह नहीं बताई है, वहीं तमिलनाडु के कुछ फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर्स की पोस्ट्स इशारा करती हैं कि प्रोड्यूसर्स की तरफ से कोई ‘फाइनेंशियल देरी’ हुई है। माना जा रहा है कि गुरुवार को ‘करुप्पु’ की रिलीज में हुई यह देरी, दोपहर और शाम के शोज को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। गौरतलब है कि ‘करुप्पु’ की रिलीज में पहले से ही काफी देरी होती रही है। यह फिल्म पहले पिछले साल दिवाली पर आने वाली थी, मगर पोस्ट-प्रोडक्शन की देरी के चलते इसे आगे टाल दिया गया था।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?