By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Pakistan Idol: मिडिल ईस्ट जंग के चलते दूसरी बार टला शो, फैंस नाराज, जानें वजह
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > Pakistan Idol: मिडिल ईस्ट जंग के चलते दूसरी बार टला शो, फैंस नाराज, जानें वजह
मनोरंजन

Pakistan Idol: मिडिल ईस्ट जंग के चलते दूसरी बार टला शो, फैंस नाराज, जानें वजह

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 01/04/2026 3:30 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

रमजान के बाद ईद पर शुरू करने की थी योजना, मिडिल ईस्ट तनाव के चलते फिर टला फिनाले, फैंस ने जताई नाराजगी

Contents
क्यों पोस्टपोन हुआ शो?मेकर्स का बयानफिनाले के लिए सही समय का इंतजारनाराज हुए फैंस

पाकिस्तान के सिंगिंग रियलिटी शो ‘पाकिस्तान आइडल’ (Pakistan Idol) के तारे गर्दिश में हैं। पहले शो को रमजान (Ramadan) की वजह से बीच में रोक दिया गया था और अब एक बार फिर मिडिल ईस्ट (Middle East) में जंग के चलते बचे हुए शो को फिर से पोस्टपोन (postponed) कर दिया गया है।

क्यों पोस्टपोन हुआ शो?

पाकिस्तान आइडल सीजन 2 (Season 2) पिछले साल अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था। रमजान की वजह से शो को बीच में रोक दिया गया था। इसका लास्ट एपिसोड फरवरी 2026 में ऑन एयर हुआ था। शो को ईद (Eid) के बाद फिर से नए जोश के साथ शुरू करने की प्लानिंग थी। लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया।

मेकर्स ने शो के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल (official Instagram handle) पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है कि शो अभी शुरू नहीं होगा। देश और उसके आसपास बने जंग के हालातों (war situation) के चलते शो पर लगा ब्रेक फिलहाल जारी रहेगा।

मेकर्स का बयान

पाकिस्तान आइडल के ऑफिशियल हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया है, “प्लान के मुताबिक, रमजान के दौरान पाकिस्तान आइडल को रोक दिया गया था। ईद के बाद शो फिर से शुरू होना था। फिनाले (finale) में भी कुछ ही हफ्ते बचे थे। हालांकि, आसपास की परिस्थितियों में बदलाव के साथ, यह पता चलता है कि देश का मिजाज बदल गया है। रीजनल तनाव (regional tension) बढ़ने और नेशनल ऑस्टेरिटी (national austerity) की मांग के बीच… इतने बड़े पैमाने पर सेलिब्रेशन को जारी रखना ठीक नहीं होगा।”

फिनाले के लिए सही समय का इंतजार

मेकर्स ने आगे कहा, “पाकिस्तान आइडल हमेशा से इस देश की खुशी, गौरव और सामूहिक भावना का प्रतीक रहा है। हमारा फिनाले नेशनल सेलिब्रेशन (national celebration) होना चाहिए। इसलिए हमारा मानना है कि ऐसे समय यह सेलिब्रेशन उस वक्त होना चाहिए जब पाकिस्तान इसे सही मायने में अपना सके।”

मेकर्स ने कहा, “यह फैसला आसान नहीं था। हमारे कंटेस्टेंट्स (contestants) से कहेंगे कि आपकी जर्नी अभी खत्म नहीं हुई है, आपका मोमेंट कहीं खोया नहीं है। बस यह इंतजार है।”

नाराज हुए फैंस

पाकिस्तान आइडल की तरफ से यह पोस्ट सामने आने के बाद से फैंस काफी निराश (disappointed) नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी आवाम (Pakistani public) का कहना है कि हर तरफ सेलिब्रेशन हो रहा है, तो शो को क्यों रोका जा रहा है?

कई लोगों का कहना है कि इतना इंतजार करते हुए अब शो को लेकर इंटरेस्ट ही खत्म (interest lost) हो गया है। इसलिए मेकर्स को अब फिनाले एपिसोड एयर करके विनर अनाउंस (winner announce) कर देना चाहिए, क्योंकि इतना इंतजार करते-करते तो लोग कंटेस्टेंट्स के नाम तक भूल जाएंगे।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?