98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) का भव्य आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित डॉल्बी थिएटर (Dolby Theatre) में संपन्न हो गया। दुनिया भर के सिनेमा को सेलिब्रेट करने वाले इस इवेंट में सबकी नजरें दो फिल्मों पर लगी थीं- ‘सिनर्स’ (Sinners) और ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ (One Battle After Another) ।
‘सिनर्स’ के रिकॉर्ड तोड़ नॉमिनेशन, लेकिन ‘वन बैटल…’ ने पलटा खेल
रायन कूगलर (Ryan Coogler) के निर्देशन में बनी ‘सिनर्स’ 16 नॉमिनेशंस के साथ ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्म बनकर इस इवेंट में पहुंची थी। इसे शुरू से ही ऑस्कर्स का फेवरेट माना जा रहा था। लेकिन इस फिल्म के हाथ सिर्फ 4 ऑस्कर ही लगे।
वहीं, 13 नॉमिनेशन के साथ दूसरे नंबर पर रही पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) की ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने बाजी मार ली। यह फिल्म अवॉर्ड सीजन में अचानक सभी की पसंदीदा बनकर उभरी थी और 6 ऑस्कर (6 Oscars) जीतकर इस साल की सबसे बड़ी विजेता साबित हुई।
माइकल बी जॉर्डन को मिला पहला बेस्ट एक्टर ऑस्कर
‘सिनर्स’ के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन (Michael B. Jordan) को मिली, जिन्हें कई सालों से क्रिटिक्स इस अवॉर्ड के लिए मजबूत दावेदार मान रहे थे। आखिरकार उन्होंने बेस्ट एक्टर (Best Actor) का ऑस्कर अपने नाम कर लिया। वहीं, इस अवॉर्ड के मजबूत दावेदार माने जा रहे यंग स्टार टिमाथी शैलमे (Timothée Chalamet) को इस बार भी निराशा हाथ लगी।
पेश है ऑस्कर्स 2026 के विजेताओं की पूरी सूची (Full Winners List):
- बेस्ट पिक्चर: वन बैटल आफ्टर एनदर
- बेस्ट एक्ट्रेस: जेसिका बकली (Jessica Buckley)
- बेस्ट एक्टर: माइकल बी जॉर्डन (Michael B. Jordan) – ‘सिनर्स’
- बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) – ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’
- बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग: गोल्डन – ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: सेंटिमेंटल वैल्यू
- बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले: रायन कूगलर – ‘सिनर्स’
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ – ‘सिनर्स’
- बेस्ट फिल्म एडिटिंग: एंडी जर्गेनसन – ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’
- बेस्ट साउंड: F1
- बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर: लुडविग गोरानसन (Ludwig Göransson) – ‘सिनर्स’
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन (Sean Penn) – ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’
- बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले: पॉल थॉमस एंडरसन – ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: फ्रैंकेंस्टीन
- बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग: फ्रैंकेंस्टीन
- बेस्ट कास्टिंग: कसांद्रा कुलुकुंडिस – ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन – ‘वेपन्स’
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर: के-पॉप डेमन हंटर्स
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: The Girl Who Cried Pearls
- बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: The Singers और Two People Exchanging Saliva
- बेस्ट विजुअल इफ़ेक्ट्स: अवतार: फायर एंड ऐश
- बेस्ट डाक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: ऑल द एम्पटी रूम्स
- बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर: मिस्टर नोबडी अगेन्सट पुतिन