By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: ‘पति ने जबरन करवाया था धर्म परिवर्तन, 24 घंटे सुननी पड़ीं बस गालियां’, मॉडल सायली सुर्वे का छलका दर्द
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > ‘पति ने जबरन करवाया था धर्म परिवर्तन, 24 घंटे सुननी पड़ीं बस गालियां’, मॉडल सायली सुर्वे का छलका दर्द
मनोरंजन

‘पति ने जबरन करवाया था धर्म परिवर्तन, 24 घंटे सुननी पड़ीं बस गालियां’, मॉडल सायली सुर्वे का छलका दर्द

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 12/03/2026 12:54 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

मिस इंडिया अर्थ 2019 (Miss India Earth 2019) की विजेता सायली सुर्वे (Sayali Surve) ने अपनी शादी में सालों के दर्द और दुर्व्यवहार के बारे में खुलकर बात की है। मीडिया से भावुक होकर बात करते हुए सायली ने बताया कि प्यार से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे उनके और उनके बच्चों के लिए असहनीय बन गया।

Contents
2017 में आतिफ तासे से की थी शादीनिकाह से पहले करना पड़ा था धर्म परिवर्तन’24 घंटे गालियां सुनती थी, मारपीट होती थी’‘मेरे साथ हुआ लव जिहाद’बच्चों के नाम बदले, खुद को ‘आद्या सुर्वे’ किया

2017 में आतिफ तासे से की थी शादी

सायली सुर्वे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने 2017 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए आतिफ तासे (Atif Tase) से मुलाकात के बाद शादी की थी। यह लव मैरिज थी, लेकिन उनके परिवार ने इस रिश्ते का जबरदस्त विरोध किया था। परिवार की चिंताओं के बावजूद उन्होंने शादी का फैसला किया, जिस पर अब उन्हें पछतावा है।

निकाह से पहले करना पड़ा था धर्म परिवर्तन

सायली के अनुसार, निकाह की रस्म के लिए उन्हें शादी से पहले अपना धर्म परिवर्तन (religious conversion) करना पड़ा था। उस समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे कन्वर्शन करना पड़ा, क्योंकि निकाह करना जरूरी था और कन्वर्ट होना भी जरूरी था। पहले प्रक्रिया हुई, उसके बाद मैं वहीं रहती गई। जब आप 24 घंटे एक इंसान के साथ रहते हो, तो आपको उसकी आदतें समझ आती हैं और उसके बैकग्राउंड का भी अंदाजा होता है।”

’24 घंटे गालियां सुनती थी, मारपीट होती थी’

सायली ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उन्हें लगातार मौखिक दुर्व्यवहार (verbal abuse) और शारीरिक हिंसा (physical violence) का सामना करना पड़ा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “जब आपको 24 घंटे गालियों के अलावा कुछ सुनने को नहीं मिलता, और बिना किसी गलती के मारपीट होती है, तो जो चीजें आपके लिए पहले नॉर्मल नहीं होतीं, वो धीरे-धीरे नॉर्मलाइज हो जाती हैं।”

सुर्वे ने कहा कि वह लंबे समय तक इस शादी में इस उम्मीद में रहीं कि चीजें बदल जाएंगी। उन्होंने बच्चों के बारे में सोचा और परिवार टूटने नहीं देना चाहा। लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े हुए, वे उस माहौल को लेकर चिंतित हो गईं, जिसमें बच्चे पल रहे थे। यही चिंता आखिरकार उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर कर गई।

‘मेरे साथ हुआ लव जिहाद’

स्थिति को ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) का मामला बताते हुए सायली सुर्वे ने कहा, “बिल्कुल लव जिहाद का मामला है। कई लोग मना करते हैं और बोलते हैं कि जब मैंने खुद ये किया था, तो आज क्या बोलना। जब मैंने ये डिसीजन लिया था, तब इतनी समझ नहीं थी। मैं भरोसे में, उन्हें एक अच्छा इंसान समझकर गई थी। ये सारी चीजें इस धर्म में जरूर होती हैं।”

बच्चों के नाम बदले, खुद को ‘आद्या सुर्वे’ किया

शादी तोड़ने के बाद सायली सुर्वे ने कहा कि उन्होंने वापस हिंदू धर्म में कन्वर्ट कर लिया है और अपना नाम बदलकर आद्या सुर्वे (Adya Surve) कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बच्चों के नाम भी बदल दिए हैं ताकि उन्हें पता हो कि वे किस धर्म से हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कई FIR दर्ज कराई हैं और जल्द ही अपना बयान दर्ज करवाएंगी। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

You Might Also Like

स्मार्टफोन नहीं, ई-मेल नहीं! ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन की रहस्यमयी आदत

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?