By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: अमिताभ बच्चन, प्रभास या कमल हासन, जानें ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए किस एक्टर को हर दिन मिले थे 2 मिलियन डॉलर?
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > अमिताभ बच्चन, प्रभास या कमल हासन, जानें ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए किस एक्टर को हर दिन मिले थे 2 मिलियन डॉलर?
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन, प्रभास या कमल हासन, जानें ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए किस एक्टर को हर दिन मिले थे 2 मिलियन डॉलर?

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 09/03/2026 9:32 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

नाग अश्विन (Nag Ashwin) के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) सुपरहिट और एक्सपेंसिव मूवी रही है। इस फिल्म में प्रभास (Prabhas), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कमल हासन (Kamal Haasan) जैसे बड़े नाम थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिग्गजों में से सबसे ज्यादा फीस किसने ली? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं।

Contents
इस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीसहर दिन ली इतनी मोटी रकमकमल हासन ने निभाया ये रोल

इस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस

फिल्ममेकर युगी सेतु (Yugi Sethu) ने हाल ही में इंडियाग्लिट्ज को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) हैं। उन्हें उनके रोल के लिए करीब 150 करोड़ रुपए (Rs 150 Crore) दिए गए थे।

हर दिन ली इतनी मोटी रकम

युगी सेतु ने इंटरव्यू में बताया, “कमल सर का कद ही ऐसा है। उन्हें ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए कॉल शीट के 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये मिले। मैंने उन्हें उनके जन्मदिन पर बताया था कि वह इंडिया में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर हैं और उन्हें हर दिन 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.5 करोड़ रुपये) मिल रहे हैं।”

जब बताया गया कि कमल हासन ने सिर्फ 10 दिन शूटिंग की थी, तो युगी ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा, “सॉरी, मैं खुद को सही कर रहा हूं, तो यह हर दिन 2 मिलियन डॉलर (2 Million Dollars Per Day) है।” यानी करीब 17 करोड़ रुपये प्रतिदिन। इस तरह, बहुत कम समय के लिए आने के बावजूद, कमल हासन फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर बन गए।

कमल हासन ने निभाया ये रोल

फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में, कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन (Supreme Yaskin) का रोल निभाया था। यह एक ताकतवर और रहस्यमयी भगवान-राजा है जो ‘द कॉम्प्लेक्स’ नाम की डायस्टोपियन दुनिया पर राज करता है। हालांकि पहले पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन यह किरदार फिल्म की बड़ी कहानी का केंद्र है। मूवी में भले ही कमल हासन ने निगेटिव रोल प्ले किया, लेकिन उन्होंने अपने दमदार अभिनय से सभी को हैरान कर दिया। उम्मीद है कि सीक्वल में उनके किरदार की मौजूदगी और भी ज्यादा होगी।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

TAGGED: Kalki 2898 AD, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, कल्कि 2898 एडी, प्रभास, फिल्म फीस, बॉक्स ऑफिस, युगी सेतु
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?