By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: मंदिर के सामने अरबपति भ‍िखारी, जेबकतरे को पुलिस से प्‍यार! 2-2 मिनट के एपिसोड, 5 मजेदार माइक्रो-ड्रामा
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > मंदिर के सामने अरबपति भ‍िखारी, जेबकतरे को पुलिस से प्‍यार! 2-2 मिनट के एपिसोड, 5 मजेदार माइक्रो-ड्रामा
मनोरंजन

मंदिर के सामने अरबपति भ‍िखारी, जेबकतरे को पुलिस से प्‍यार! 2-2 मिनट के एपिसोड, 5 मजेदार माइक्रो-ड्रामा

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 09/02/2026 2:11 PM
By SMW NEWS BUREAU 5 Min Read
Share
SHARE

OTT की दुनिया में इन दिनों वेब सीरीज से अलग माइक्रो ड्रामा सीरीज को लेकर दर्शकों की दिलचस्‍पी बढ़ी है। 2-2 मिनट के एपिसोड वाले इस सीरीज की कहानी में हर मिनट पर एक नया ट्व‍िस्‍ट आता है। हम आपके लिए ऐसे ही 5 मजेदार हिंदी माइक्रो ड्रामा सीरीज की लिस्‍ट लाए हैं।

Contents
1. काजू कतली (Kaaju Katli)2. मैडम (Maidame)3. आओ मिस्टेक करें (Aao Mistake Karein)4. सीक्रेट बिलेन‍ियर (Secret Billionaire)5. टेढ़ा मेढ़ा प्यार (Tedha Medha Pyaar)

वक्‍त बड़ी तेजी से बदल रहा है, और इससे कहीं अध‍िक तेजी से बदल रही है दर्शकों की पसंद-नापसंद। कोरोना महामारी के दौर में भारतीय जनता को OTT पर वेब सीरीज का चस्‍का लगा। घंटों तक लंबे-लंबे एपिसोड्स में रची बसी कहानियों ने हमारा खूब मनोरंजन किया। आज भी कर रही हैं। लेकिन दिलचस्‍प है कि एक तरफ जहां ओटीटी पर ‘पंचायत 5’ और ‘मिर्जापुर 4’ जैसी वेब सीरीज के नए सीजन का इंतजार है, वहीं इन दिनों माइक्रो-ड्रामा सीरीज भी जबरदस्‍त ट्रेंड में है। ये वो शोज हैं, जो वर्टिकल यानी रील फॉर्मेट में हमारे मोबाइल स्‍क्रीन पर आते हैं। इसमें 2-2 मिनट के एपिसोड होत हैं और हर बीतते सेकेंड में एक नया ट्व‍िस्‍ट आपको बांधे रखता है। आज हम ऐसे ही 5 माइक्रो ड्रामा सीरीज की लिस्‍ट लेकर आए हैं, जो इन दिनों दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है।

यदि आपने अभी तक कोई माइक्रो ड्रामा सीरीज नहीं देखी है, तो गाहे-बगाहे सोशल मीडिया पर इसकी झलक जरूर देखी होगी। चीन और कोरियन सीरीज की दुनिया में यह माइक्रो-ड्रामा फॉर्मेट पहले से बहुत पॉपुलर है। यहां तक कि चीन में माइक्रो ड्रामा का बिजनस, वहां की फिल्‍म इंडस्‍ट्री से भी अध‍िक बड़ा हो गया है। आपके लिए चुनिंदा 5 बेहतरीन माइक्रो-ड्रामा ढूंढने की हमारी तलाश ‘TukTuki’ ऐप तक पहुंची। जहां ये 5 शोज, सबसे अध‍िक देखे जा रहे हैं और पसंद किए जा रहे हैं।

1. काजू कतली (Kaaju Katli)

ये कहानी है, पुरानी दिल्ली की तंग गलियों और एक जेबकतरे काजू की, जिसे एक सख्त मिजाज पुलिस अफसर से प्यार हो जाता है। सुनने में यह कहानी फिल्मी लगती है, पर इसकी रूह एकदम असली है। काजू अपनी ‘लवली’ के लिए इश्‍क में दीवाना हो चुका है। वह सब कुछ दांव पर लगाता है। सीरीज में पुरानी दिल्‍ली की गलियों में पनपता इश्‍क, प्‍यार का यह मजेदार प्‍लॉट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

2. मैडम (Maidame)

मैडम’ कहानी है मुंबई की भागती-दौड़ती लाइफस्टाइल और उसमें बसी सरला की, जिसका अपने घर में काम करने वाली मेड से इमोशनल क्‍लैश की। यह कहानी बताती है कि क्या घर में काम करने वाली सिर्फ एक नौकरानी होती है, या वह वक्‍त के साथ परिवार का हिस्सा बन जाती है? सरला का वह तीखा अंदाज और रिया के मॉडर्न नखरे, इस कहानी को मजेदार बनाते हैं।

3. आओ मिस्टेक करें (Aao Mistake Karein)

यदि आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिसमें हंसी-ठ‍िठोली, मजा आए, तो यह लाइट-हार्टेड कॉमेडी माइक्रो ड्रामा आपके लिए है। कहानी में ईशांत और कनिका हैं। ईशांत के घर में शादी को लेकर लंग छिड़ी है। कनिका ‘नौकरानी’ बनकर घर में एंट्री लेती है। अब सिचुएशनल कॉमेडी का बेहतरीन नमूना सामने है, जहां छोटे शहरों में रहने वाले परिवार और संस्कारों की बात होती है।

4. सीक्रेट बिलेन‍ियर (Secret Billionaire)

‘सीक्रेट बिलेन‍ियर’ का प्‍लॉट ऐसा है, जो पहली बार में ही आपको किक देता है। एक अरबपति आदमी है, जो मंदिर की सीढ़ियों पर भिखारी बनकर बैठा है! क्‍यों है ना अजीब? लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह है। यह रिया नाम की लड़की को बचाने के लिए उसका संघर्ष है। यह माइक्रो-ड्रामा सीरीज अपने मजेदार प्‍लॉट के साथ ही इंसानियत और त्याग को सिक्‍कों की खनक से ज्यादा बड़ी नेमत बताती है।

5. टेढ़ा मेढ़ा प्यार (Tedha Medha Pyaar)

यह कहानी है दो बेस्ट फ्रेंड्स की। कहानी के केंद्र में एक ऐड एजेंसी है और एक ऐसा लड़का जो अपनी ‘शुद्ध हिंदी’ और हाजिरजवाबी से सबका दिल जीत लेता है। यह एक मॉडर्न जमाने की रोमांटिक-कॉमेडी वाली कहानी है, जो प्‍यार में प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान और दोस्ती को सबसे ऊपर रखती है।

You Might Also Like

स्मार्टफोन नहीं, ई-मेल नहीं! ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन की रहस्यमयी आदत

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?