डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) में कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। इन्हीं में से एक हैं एक्टर विवेक सिन्हा (Vivek Sinha) , जिन्होंने फिल्म में कंधार हाईजैकर जहूर मिस्त्री (Kandahar hijacker Zahoor Mistry) का किरदार निभाया था। अब ‘धुरंधर 2’ के टीजर में भी उन्हें देखा गया है, लेकिन इस बार उनका एक डायलॉग चर्चा का केंद्र बन गया है।
कौन सा डायलॉग बना विवाद का कारण?
विवेक सिन्हा का फिल्म का एक डायलॉग ‘हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है’ (Hindus are a very cowardly community) एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस डायलॉग के चलते उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा था और कई लोग उन्हें पाकिस्तानी (Pakistani) बताने लगे।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
इस आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करने के बाद विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सफाई दी। वीडियो में वे कह रहे हैं, “इतना गुस्सा, इतने कमेंट्स। क्या आपको पता है हर कमेंट में क्या लिखा है? इनमें लिखा है- ‘तुम्हें देखकर लगता है आतंकवादी हो’, ‘स्क्रीन में घुसकर तुम्हें पीटना चाहता हूं’, ‘तुमने हमें गुस्सा दिला दिया’।”
‘मैं पाकिस्तानी नहीं, बिजनौर से हूं’
विवेक ने आगे कहा, “मुझे इस देश में जो देशभक्ति दिख रही है, वो बहुत पसंद आई। मैं इसे सलाम करता हूं। एक शख्स ने तो लिखा, ‘मैं पाकिस्तान आकर तुम्हें पीटूंगा।” इसके बाद उन्होंने साफ किया, “मैं पाकिस्तान से नहीं हूं। मैं बिजनौर (Bijnor) से हूं, धामपुर मेरा होमटाउन है, और मैं मुंबई में रहता हूं।”
गाली देने वालों का भी शुक्रिया
एक्टर ने एक और कमेंट का जिक्र करते हुए कहा, “किसी ने लिखा, ‘सर, आपको गाली देने का मन कर रहा है, क्योंकि आपने इतना अच्छा काम किया है।’ आप गाली भी दे सकते हैं। मुझे इतना प्यार मिल रहा है, बहुत-बहुत शुक्रिया।” वीडियो के अंत में उन्होंने दर्शकों से ‘धुरंधर 2’ को थिएटर में देखने की अपील की।
‘माय नेम इज खान’ से लिया प्रेरणा
विवेक ने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था- ‘मेरा नाम विवेक सिन्हा है (और) मैं आतंकवादी नहीं हूं’ । यह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हिट फिल्म ‘माय नेम इज खान’ (My Name Is Khan) के आइकॉनिक डायलॉग से प्रेरित था।
‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल
बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग (advance booking) ने अभी से 100 करोड़ रुपये (Rs 100 crore) का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), आर माधवन (R Madhavan), सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।