पाकिस्तान (Pakistan) में एक से ज्यादा शादियां करना कुछ लोगों का शौक बन चुका है। अब पाकिस्तान की फेमस टिकटॉकर दानिया शाह (Dania Shah) के पति हकीम शहजाद (Hakeem Shehzad) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दानिया के पति हकीम ने 5वीं शादी (fifth marriage) करके पूरे पाकिस्तान में सनसनी मचा दी है। उनकी पांचवीं शादी पर विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि बताया जा रहा है कि हकीम की पांचवीं दुल्हन 9वीं क्लास की स्टूडेंट है।
9वीं क्लास की लड़की से की शादी?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकटॉकर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद (हकीम लोहा पार) ने पांचवीं बार घोड़ी चढ़ी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हकीम शहजाद की नई दुल्हन 9वीं क्लास की स्टूडेंट (9th class student) बताई जा रही है। यह खबर सामने आते ही पाकिस्तान की आवाम के बीच हलचल मच गई है। बेटी की उम्र की लड़की से शादी करने पर हकीम शहजाद को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल (trolled) किया जा रहा है।
टिकटॉकर से चौथी शादी कर बने थे फेमस
हकीम शहजाद को पाकिस्तानी टिकटॉकर दानिया शाह से शादी करके लाइमलाइट मिली थी। दानिया संग हकीम शहजाद की यह चौथी शादी (fourth marriage) थी। इस शादी से कपल का एक बेटा भी है। टिकटॉकर दानिया की बात करें तो उनके पहले पति और टीवी होस्ट आमिर लियाकत का निधन हो चुका है। पति के गुजर जाने के बाद दानिया शाह ने हकीम शहजाद संग दूसरी शादी रचाई थी।
हकीम ने कहा था- दानिया से प्यार नहीं करता
मगर शादी के कुछ वक्त बाद ही हकीम शहजाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो पत्नी दानिया से प्यार नहीं करते। उन्होंने कहा था, “मैंने दानिया शाह से कभी प्यार नहीं किया। वो और उनकी मां कानूनी मदद के लिए मेरे पास आई थीं। दानिया अट्रैक्टिव हैं, लेकिन उनके लिए मेरे मन में प्यार नहीं था, क्योंकि मेरी पहले से ही 3 पत्नियां थीं।”
हकीम ने आगे कहा था कि अगर वो दानिया की मदद करना जारी रखते तो लोग उन दोनों का नाम जोड़ते और उनके बारे में गॉसिप करते। इसी डर की वजह से उन्होंने दानिया से शादी कर ली थी।
हकीम की कितनी पत्नियां?
हकीम शहजाद की बात करें तो उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। अब उनकी चार पत्नियां हैं। सोशल मीडिया पर हकीम शहजाद की एक लड़की संग फोटो भी वायरल हो रही है, जिसे उनकी नई दुल्हन बताया जा रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले पर हकीम शहजाद ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।