नाग अश्विन (Nag Ashwin) के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) सुपरहिट और एक्सपेंसिव मूवी रही है। इस फिल्म में प्रभास (Prabhas), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कमल हासन (Kamal Haasan) जैसे बड़े नाम थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिग्गजों में से सबसे ज्यादा फीस किसने ली? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं।
इस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस
फिल्ममेकर युगी सेतु (Yugi Sethu) ने हाल ही में इंडियाग्लिट्ज को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) हैं। उन्हें उनके रोल के लिए करीब 150 करोड़ रुपए (Rs 150 Crore) दिए गए थे।
हर दिन ली इतनी मोटी रकम
युगी सेतु ने इंटरव्यू में बताया, “कमल सर का कद ही ऐसा है। उन्हें ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए कॉल शीट के 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये मिले। मैंने उन्हें उनके जन्मदिन पर बताया था कि वह इंडिया में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर हैं और उन्हें हर दिन 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.5 करोड़ रुपये) मिल रहे हैं।”
जब बताया गया कि कमल हासन ने सिर्फ 10 दिन शूटिंग की थी, तो युगी ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा, “सॉरी, मैं खुद को सही कर रहा हूं, तो यह हर दिन 2 मिलियन डॉलर (2 Million Dollars Per Day) है।” यानी करीब 17 करोड़ रुपये प्रतिदिन। इस तरह, बहुत कम समय के लिए आने के बावजूद, कमल हासन फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर बन गए।
कमल हासन ने निभाया ये रोल
फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में, कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन (Supreme Yaskin) का रोल निभाया था। यह एक ताकतवर और रहस्यमयी भगवान-राजा है जो ‘द कॉम्प्लेक्स’ नाम की डायस्टोपियन दुनिया पर राज करता है। हालांकि पहले पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन यह किरदार फिल्म की बड़ी कहानी का केंद्र है। मूवी में भले ही कमल हासन ने निगेटिव रोल प्ले किया, लेकिन उन्होंने अपने दमदार अभिनय से सभी को हैरान कर दिया। उम्मीद है कि सीक्वल में उनके किरदार की मौजूदगी और भी ज्यादा होगी।