Instagram Youtube
smwnews.in
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Reading: Iran War Impact: संकट में ₹18500Cr का कारोबार… ईरान युद्ध का बुरा असर, इस सेक्टर की बढ़ी टेंशन
Share
Font ResizerAa
smwnews.insmwnews.in
  • देश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Search
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Follow US
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > देश > Iran War Impact: संकट में ₹18500Cr का कारोबार… ईरान युद्ध का बुरा असर, इस सेक्टर की बढ़ी टेंशन
देश

Iran War Impact: संकट में ₹18500Cr का कारोबार… ईरान युद्ध का बुरा असर, इस सेक्टर की बढ़ी टेंशन

By TEAM SMW NEWS Last updated: 17/03/2026 3 Min Read
Share

अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान युद्ध (US-Israel Iran War) का असर शेयर बाजारों से लेकर तेल-गैस की किल्लत के रूप में दिख रहा है। इसके अलावा, भारत का जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट (gems and jewellery export) भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और नुकसान की चिंता बढ़ गई है।

Contents
18500 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है प्रभावित‘हम 1.2 अरब डॉलर का कारोबार डायवर्ट नहीं कर सकते’दुबई संकट से बढ़ी मुश्किलेंक्यों बढ़ी टेंशन?भारत का जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट कितना बड़ा है?

18500 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है प्रभावित

जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के अनुसार, पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे युद्ध से 2 अरब डॉलर (करीब 18,500 करोड़ रुपये) मूल्य के रत्नों और आभूषणों के निर्यात पर असर पड़ सकता है। काउंसिल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची रे (Sabyasachi Ray) का कहना है कि मार्च में इस युद्ध के चलते व्यापार का 20% हिस्सा (20% of the trade) प्रभावित होगा।

‘हम 1.2 अरब डॉलर का कारोबार डायवर्ट नहीं कर सकते’

सब्यसाची रे ने बताया, “युद्ध से जो 2 अरब डॉलर का कारोबार प्रभावित होता दिख रहा है, हम तमाम कोशिशों के बाद करीब 800 मिलियन डॉलर के सामान को दूसरे बाजारों में डायवर्ट (divert) कर सकते हैं, लेकिन 1.2 अरब डॉलर (1.2 billion dollars) के कारोबार को हम कहीं भी डायवर्ट नहीं कर सकते।”

दुबई संकट से बढ़ी मुश्किलें

सबसे बड़ी चिंता दुबई (Dubai) को लेकर है। रे ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध से दुबई के प्रभावित होने का सीधा असर भारत के निर्यात पर होगा। दुबई मुख्य रूप से भारी सोने के आभूषण (gold jewellery) का आयात करता है, जिन्हें कहीं और नहीं बेचा जा सकता। यह शहर पूरे पश्चिम एशिया के लिए एक केंद्र (hub) का काम करता है। भारतीय रत्नों और आभूषणों की खेप खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) में वितरित होने से पहले दुबई ही पहुंचती है।

क्यों बढ़ी टेंशन?

  • हवाई मार्ग पर संकट: अन्य कारोबारों के विपरीत, जेम्स एंड ज्वैलरी का व्यापार ज्यादातर हवाई मार्ग (airways) से होता है। लेकिन युद्ध के चलते खाड़ी देशों में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध और हमलों के कारण हवाई अड्डे बार-बार बंद हो रहे हैं।
  • डिलीवरी में दिक्कतें: दुबई में मौजूद ज्वैलर्स को कतर (Qatar) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) में माल भेजने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
  • ग्राहकों का भरोसा डगमगाया: ईरान समेत सभी GCC खरीदार और उत्तरी अफ्रीका के ग्राहक दुबई में आकर खरीदारी करते थे, लेकिन अब यह पूरी तरह बंद हो गया है। पर्यटक नहीं आ रहे हैं और हमलों से ग्राहकों का भरोसा डगमगा गया है।

भारत का जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट कितना बड़ा है?

भारत ने वित्त वर्ष 2025 में 29 अरब डॉलर (29 billion dollars) मूल्य के रत्न और आभूषणों का निर्यात किया था। सबसे बड़ा बाजार अमेरिका था, जहां 9.24 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। इसके बाद यूएई (UAE) का स्थान था। हालांकि, अमेरिकी टैरिफ के बाद यूएई भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बनकर उभरा है।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

One Two Cha Cha Chaa Movie Review: हंसी, CONFUSION और मैड एंटरटेनमेंट का मिक्स अनुभव

फिल्म One Two Cha Cha Chaa की कहानी एक रहस्यमयी बैग के इर्द-गिर्द घूमती है।…

27/01/2026

28 करोड़ के छोटे बजट फिल्म ने The Raja Saab और Border 2 को भी पीछे छोड़ा

साउथ सिनेमा में कभी-कभी ऐसी फिल्में भी बन जाती हैं जो कम लागत में बनी…

27/01/2026

अमेरिका देगा भारत को 5400 करोड़? 18 साल से फंसा है ये पैसा, क्या है मामला?

भारत की प्रमुख तेल और गैस कंपनी ONGC Videsh Ltd (OVL) का वेनेजुएला में तेल…

27/01/2026

YOU MAY ALSO LIKE

अमेरिका को चोट देने के लिए ईरान ने बदल लिया अपना टारगेट, दिया ये अल्टीमेटम

अमेरिका ने जंग में भले ही थमने का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद ईरान (Iran) ने रुकने का…

देश
27/03/2026

Rule Change From 1st April: LPG… ATM से लेकर PAN तक, 1 अप्रैल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर

मार्च का महीना खत्म होने वाला है और अगले कुछ दिनों बाद अप्रैल 2026 (April 2026) की शुरुआत हो जाएगी।…

देश
26/03/2026

वंदे भारत ट्रेन में परोसा खराब खाना, कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, IRCTC पर भी फाइन

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में खाने की गुणवत्ता (food quality) को लेकर बड़ी…

देश
25/03/2026

Trump का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ईरानी राष्ट्रपति का पलटवार- ‘हम धमकी से नहीं डरते’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर ईरान को 48 घंटे (48-hour ultimatum) का अल्टीमेटम दिया…

देश
22/03/2026

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and technology to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow US: 

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?