Instagram Youtube
smwnews.in
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Reading: सेट पर लेट आने के लिए हुए बदनाम, गर्दिश में स्टारडम, गोविंदा बोले- इससे गुजरना पड़ता है
Share
Font ResizerAa
smwnews.insmwnews.in
  • देश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Search
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Follow US
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > सेट पर लेट आने के लिए हुए बदनाम, गर्दिश में स्टारडम, गोविंदा बोले- इससे गुजरना पड़ता है
मनोरंजन

सेट पर लेट आने के लिए हुए बदनाम, गर्दिश में स्टारडम, गोविंदा बोले- इससे गुजरना पड़ता है

By TEAM SMW NEWS Last updated: 06/03/2026 3 Min Read
Share

90 के दशक में सुपरस्टार रहे गोविंदा (Govinda) आज अचानक कहीं खो से गए हैं। उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। पिछले 6 साल में गोविंदा की एक भी फिल्म थिएटर में नहीं लगी है। बीते कुछ समय से वह छोटे-मोटे इवेंट्स में नाचते देखे गए, जिससे उनके फैंस काफी निराश हैं। इसके अलावा उनके अफेयर और तलाक की अफवाहों ने भी उन्हें घेर रखा है। अब गोविंदा ने इन सभी मुद्दों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Contents
‘इस लाइन में किसका नाम बेदाग है?’अमिताभ और राजेश खन्ना का दिया उदाहरणआमिर खान का भी जिक्रसलमान के साथ आ रहे हैं फिल्म में?

‘इस लाइन में किसका नाम बेदाग है?’

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी पर दाग लगाना बेहद आम बात है और यहां कोई भी बेदाग नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “इस लाइन में किसका नाम बेदाग है? पागल हो क्या? जिसका नाम बिल्कुल साफ-सुथरा हो, वो तो सबसे खतरनाक इंसान होता है।”

अमिताभ और राजेश खन्ना का दिया उदाहरण

गोविंदा ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को किसी न किसी समय बदनाम होना पड़ता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “देखो लेजेंडरी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को, वो फिल्म इंडस्ट्री में परफेक्ट एक्टर थे, लेकिन 14-15 साल गायब रहे। क्या वो शूट पर टाइम पर नहीं पहुंचते थे? राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को देखो। करियर के बीच में ही एक पूरा ग्रुप बोलने लगा कि ये अच्छा नहीं, ये गलत है। ये एक फेज है जो गुजरना पड़ता है। इससे कैसे बाहर निकलते हो, यही खेल है।”

आमिर खान का भी जिक्र

गोविंदा ने यह भी कहा कि आमिर खान (Aamir Khan) का भी नाम खराब किया गया, लेकिन जब उन्हें ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाने लगा तो सबकुछ बदल गया। एक्टर का मानना है कि यह सब क्वालिटी की वजह से होता है, लेकिन कभी-कभी बातें हद से ज्यादा बढ़ जाती हैं।

सलमान के साथ आ रहे हैं फिल्म में?

वर्क फ्रंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि गोविंदा जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। कुछ महीनों पहले सलमान ने खुद इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह फिल्म कौन सी है।

TAGGED: Govinda News, अफेयर अफवाहें, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, गोविंदा, बॉलीवुड, राजेश खन्ना, सलमान खान
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

One Two Cha Cha Chaa Movie Review: हंसी, CONFUSION और मैड एंटरटेनमेंट का मिक्स अनुभव

फिल्म One Two Cha Cha Chaa की कहानी एक रहस्यमयी बैग के इर्द-गिर्द घूमती है।…

27/01/2026

28 करोड़ के छोटे बजट फिल्म ने The Raja Saab और Border 2 को भी पीछे छोड़ा

साउथ सिनेमा में कभी-कभी ऐसी फिल्में भी बन जाती हैं जो कम लागत में बनी…

27/01/2026

अमेरिका देगा भारत को 5400 करोड़? 18 साल से फंसा है ये पैसा, क्या है मामला?

भारत की प्रमुख तेल और गैस कंपनी ONGC Videsh Ltd (OVL) का वेनेजुएला में तेल…

27/01/2026

YOU MAY ALSO LIKE

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं धुरंधर के ‘रहमान डकैत’, लाइमलाइट से छिपाई लग्जरी कार-बंगले

अक्षय खन्ना का 167 करोड़ का नेटवर्थ, जुहू-मालाबार हिल्स में करोड़ों की प्रॉपर्टी, अलीबाग में लग्जरी फार्महाउस, महंगी गाड़ियों का…

मनोरंजन
27/03/2026

Dhurandhar 2: गालियों पर न हो बीप, आदित्य धर की रणनीति का खुलासा, एक्टर ने बताया

ब्रिगेडियर जहांगीर का रोल निभाने वाले सुविंदर विक्की ने किया खुलासा, डायरेक्टर ने कहा- सेंसर का पता है, इसलिए ऐसी…

मनोरंजन
26/03/2026

52 की उम्र में 26 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, तानों ने बिगाड़ा पत्नी संग रिश्ता? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

फेमस मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने साल 2018 में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) से शादी रचाकर हलचल मचा…

मनोरंजन
26/03/2026

एक बेटे की मां है एक्ट्रेस, झेला तीन तलाक का दर्द, बोली- गलतियों से सीख रही हूं

मलयालम एक्ट्रेस (Malayalam actress) मीरा वासुदेवन (Meera Vasudevan) ने तीन शादियां कीं, लेकिन उनका कोई भी रिश्ता कामयाब नहीं रहा। एक इंटरव्यू…

मनोरंजन
25/03/2026

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and technology to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow US: 

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?