Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ OTT पर रिलीज हो गई है, फिर भी सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए फैंस की होड़ लगी हुई है। रिलीज के 59 दिन बाद भी फिल्म कुछ न कुछ कमाई कर ही रही है। साथ ही, ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट आ गया है। डायरेक्टर ने खुद हिंट दिया है।
‘धुरंधर’ हर दिन उम्मीदों से बढ़कर बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है और हिंदी सिनेमा के लिए नए बेंचमार्क सेट कर रही है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त से सजी इस फिल्म ने अपना नौवां वीकेंड शानदार तरीके से खत्म किया है। अब यह बॉलीवुड में एक और उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब है। फिल्म OTT पर रिलीज हो चुकी है। इसके बावजूद सिनेमाघरों में ये कमाई कर रही है। रिलीज के 59वें दिन भी इसने 45 लाख की कमाई कर डाली है।
‘धुरंधर’ के शोज ‘ना’ के बराबर, फिर भी हो रही कमाई
‘धुरंधर‘ के शोज भी बहुत कम हो गए हैं, फिर भी ये सिनेमाघरों में कलेक्शन कर रही है लेकिन ये 900 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन नहीं कर पाएगी। हालांकि, ‘धुरंधर’ अब हिंदी सिनेमा में नौवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वीक में 1.10 करोड़ की कमाई के साथ इसे विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (1.64 करोड़) को पछाड़कर टॉप स्थान हासिल करने के लिए केवल कुछ लाख और चाहिए।
‘धुरंधर’ के हर हफ्ते का कलेक्शन
- पहला हफ्ता- 207.25 करोड़
- दूसरा हफ्ता- 253.25 करोड़
- तीसरा हफ्ता- 172 करोड़
- चौथा हफ्ता- 106.5 करोड़
- पांचवा हफ्ता- 51.25 करोड़
- छठा हफ्ता- 26.35 करोड़
- सातवां हफ्ता- 13.9 करोड़
- आठवां हफ्ता- 5.35 करोड़
- 57वां दिन- 0.25 करोड़
- 58वां दिन- ₹ 0.4 करोड़
- 59वां दिन- ₹ 0.45 करोड़
कुल कलेक्शन- 836.95 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1303 करोड़
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ का बजट
जिन लोगों को ‘धुरंधर’ के बजट के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि ‘धुरंधर’ का बजट अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक, पहले पार्ट और दूसरे पार्ट को मिलाकर फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ रुपये है। चूंकि यह फिल्म सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, इसलिए लोग अनुमान लगा सकते हैं कि इसका दूसरा पार्ट और भी बड़ा होगा।
‘धुरंधर 2’ का टीजर कब होगा रिलीज?
इसी बीच, रणवीर ने ‘धुरंधर 2’ के टीजर के 3 फरवरी को रिलीज होने का हिंट दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा मैसेज शेयर करते हुए कहा, ‘कल 12:12 बजे।’ निर्देशक आदित्य धर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यही जानकारी शेयर की, जिससे इस हिट स्पाई फिल्म के अगले पार्ट को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।