‘धुरंधर 2: द रीवेंज’ (Dhurandhar 2: The Revenge) ने सिनेमाघरों में कदम रखने से पहले ही इतिहास रच दिया है। फिल्म का पहला शो बुधवार शाम 5 बजे से शुरू हुआ और इसने उससे पहले ही एडवांस बुकिंग (advance booking) के मामले में तमाम दिग्गजों को धूल चटा दी है।
एडवांस बुकिंग में कितने लाख टिकट बिके?
एडवांस बुकिंग में ही फिल्म के पहले दिन (प्रीमियर शो समेत) के लिए 8.75 लाख टिकट (8.75 lakh tickets) की बिक्री हो गई है। यह आंकड़ा सिर्फ दो नेशनल चेंस (national chains) – PVR INOX और सिनेपोलिस (Cinepolis) का है। फिल्म के डब वर्जन को मिलाकर यह आंकड़ा 9 लाख तक पहुंच रहा था, लेकिन सेंसर में देरी की वजह से वे शो कैंसिल हो गए।
प्रीमियर शोज ने मचाया धमाल
धुरंधर 2 का क्रेज इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 4.60 लाख टिकट (4.60 lakh tickets) सिर्फ बुधवार यानी पेड प्रीमियर (paid premiere) वाले शो के लिए बिके। इसके अलावा रिलीज के दिन गुरुवार के लिए 4.15 लाख टिकट (4.15 lakh tickets) एडवांस में बुक किए गए हैं।
‘जवान’ और ‘पठान’ को पीछे छोड़ा
नेशनल चेंस में यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म (number 1 film) बन गई है। इसने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) और ‘जवान’ (Jawan) दोनों को ही पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों फिल्मों के पांच लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई थी।
भारत में 100 करोड़ ओपनिंग पक्की?
शाम 5 बजे तक ही एडवांस बुकिंग से फिल्म की कमाई करीब 34 करोड़ रुपये (Rs 34 crore) हो गई थी। दिन खत्म होने तक यह आंकड़ा 40 करोड़ तक जाने का अनुमान है। गुरुवार के एडवांस बुकिंग के हिसाब से फिल्म करीब 30 करोड़ का बिजनेस पहले ही कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह भारत में 100 करोड़ रुपये (Rs 100 crore) के आसपास की ओपनिंग ले सकती है।
एडवांस बुकिंग में टॉप 10 फिल्में (हिंदी में)
- धुरंधर 2 – 8.75 लाख (प्रिव्यू समेत)
- पठान – 5.45 लाख
- जवान – 5.32 लाख
- स्त्री 2 – 4.40 लाख (प्रिव्यू समेत)
- एनिमल – 4.28 लाख
- वॉर – 4.10 लाख
- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान – 3.46 लाख
- प्रेम रतन धन पायो – 3.40 लाख
- धूम 3 – 3.32 लाख
- हैप्पी न्यू ईयर – 3.24 लाख
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर (Aditya Dhar) ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), राकेश बेदी, आर माधवन (R Madhavan) और सारा अर्जुन (Sara Arjun) जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।