By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Dhindora Season 2 Review: भुवन बाम का देसी ह्यूमर लौटा, हंसी में डबल बवाल
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > Dhindora Season 2 Review: भुवन बाम का देसी ह्यूमर लौटा, हंसी में डबल बवाल
मनोरंजन

Dhindora Season 2 Review: भुवन बाम का देसी ह्यूमर लौटा, हंसी में डबल बवाल

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 21/11/2026 9:56 AM
By SMW NEWS BUREAU 6 Min Read
Share
SHARE

भुवन बाम यूट्यूब की दुनिया का जाना-माना नाम है। अपने चैनल ‘बीबी की वाइन्स’ से उन्होंने करोड़ों लोगों का मनोरंजन किया है। इसमें वो खुद कई अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाते हैं। भुवन के सभी वीडियो कॉमेडी से भरपूर होते हैं। उन्होंने अपने पॉपुलर किरदारों को उठाकर उन्हें एक वेब शो ढिंढोरा में बदला जो लॉकडाउन के समय खूब चला।

Contents
इस बार किस बात का पिटा ‘ढिंढोरा’?स्मार्ट राइटिंग और बढ़िया कॉमेडी का मिश्रणकिरदारों का बेहतरीन इस्तेमालयहां रह गई कमीएक्टर्स का कामकुल मिलाकर कैसी है?

फिल्म: ढिंढोरा सीजन 2
कलाकार: भुवन बाम, संजीदा शेख, कंवलजीत सिंह, कबीर दुहान सिंह
निर्देशक: स्नेहा शेट्टी कोहली
रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐ (4/5)

ढिंढोरा सीजन 1 यूट्यूब पर एक सुपरहिट शो था, जिसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया गया। अब करीब पांच साल के बाद, भुवन बाम अपने हिट शो का नया सीजन लाए हैं मगर इस बार ये नेटफ्लिक्स पर आया है। शो का बजट बढ़ा है, और साथ ही साथ कहानी में नए किरदारों की एंट्री हुई है।

इस बार किस बात का पिटा ‘ढिंढोरा’?

पिछले सीजन में बबलू जी और जानकी (भुवन बाम) को 11 करोड़ की लॉटरी लगी थी। अब वो चाहते हैं कि उनका पैसा आगे बढ़े, जिसके लिए जानकी अपने भाई टीटू मामा (भुवन बाम) को वो सारे पैसे दे देती है। लेकिन टीटू वो सारे पैसे कहीं उड़ा देता है।

अब उसे अपनी दीदी का पैसा लौटाना है, जिसके लिए वो अपनी पत्नी कविता (संजीदा शेख) संग मिलकर अपने ससुराल पहुंच जाता है। टीटू मामा और कविता मामी मम्मी-पापा बनने वाले हैं, ये खुशखबरी लेकर वो अपने ससुर मुनिया पहलवान (कंवलजीत सिंह) के पास जाता है। लेकिन 15 सालों पहले टीटू से हुई गलती के कारण वो अब भी उससे नाराज हैं।

दरअसल सालों पहले वो और कविता शादी करके भाग गए थे, जिससे मुनिया पहलवान और उनका गांव आज भी उबर रहा है। टीटू की गलती की सजा वो लोग भुगत रहे हैं क्योंकि गांव में विषधर (कबीर दुहान सिंह) उनका खाना-पानी दुश्वार कर चुका है।

स्मार्ट राइटिंग और बढ़िया कॉमेडी का मिश्रण

भुवन बाम का जो यूट्यूब वीडियो बनाने का स्टाइल था, उसे हमेशा पसंद किया गया है। ऐसी माइंडलेस कॉमेडी, जिसमें दिल्ली वाला लोकल ह्यूमर होता है, उससे उनकी ऑडियंस पूरी तरह वाकिफ है। ढिंढोरा सीरीज भी उसी स्टाइल और ह्यूमर को लेकर आगे बढ़ती है।

हर एक किरदार की अपनी पहचान है, और कॉमेडी का अंदाज है जो इस शो को इतना मजेदार बनाता है। इसमें खास बात ये है कि भुवन ही एक ऑलराउंडर की तरह पूरी सीरीज को अपने कंधों पर बैठाकर चले हैं।

भुवन इस शो के राइटर, क्रिएटर, एक्टर, प्रोड्यूसर—सबकुछ हैं। वो एक स्मार्ट राइटर हैं, और इस शो में उनकी स्मार्टनेस पूरी तरह नजर आई है। उन्होंने कई सारे ऐसे कॉमेडी पंच डाले हैं जो मेटा रेफ्रेंस से उठाए गए हैं, और सच कहा जाए तो वो सीन में लैंड भी करते हैं।

किरदारों का बेहतरीन इस्तेमाल

जो लोग बीबी की वाइन्स चैनल को देखते आए हैं, उन्हें पता होगा कि टीटू मामा, बबलू जी, समीर, बंछोड़दास, पापा MKC, जानकी, डिटेक्टिव मंग्लू, और खुद भुवन बाम का नेचर और ह्यूमर कैसा है। बस वही सबका बढ़िया मिश्रण इस सीजन भी देखने मिला है।

इन सभी किरदारों को इस शो में बढ़िया तरीके से इस्तेमाल भी किया गया है। उनकी एंट्री एकदम सही मौके पर होती है, जिसे देखकर आपका चीयर करने का भी मन करता है।

यहां रह गई कमी

शो की खास बात ये है कि इसका बजट बढ़ा है, लेकिन इसकी क्वालिटी में रत्ती भर भी कमी नहीं आई है। हालांकि ये शो पूरी तरह परफेक्ट भी नहीं है—

  • इसमें कुछ बिना-सिर पैर वाला लॉजिक भी इस्तेमाल किया गया है
  • एक समय पर शो की कहानी काफी हद तक प्रिडेक्टेबल बन जाती है

एक्टर्स का काम

इस शो में भुवन बाम आपको हर जगह नजर तो आएंगे, लेकिन उसमें भी उनके अलग-अलग किरदार दिखेंगे। उन्होंने कई सारे किरदार निभाए जरूर, मगर उसमें एक बार भी भुवन की झलक नहीं दिखती। अगर एक ही फ्रेम में टीटू मामा, बबलू जी, समीर, बंछोड़दास हैं, तो ऐसा लगता है कि ये चारों अलग-अलग लोग हैं।

कलाकारकिरदारप्रभाव
भुवन बामटीटू मामा समेत कईशानदार
संजीदा शेखकविताबढ़िया केमिस्ट्री
कंवलजीत सिंहमुनिया पहलवानअच्छा काम
कबीर दुहान सिंहविषधर (विलेन)छा गए
हेमंत पांडेसहायक किरदारमजेदार टाइमिंग

संजीदा शेख कविता मामी के रोल में हैं। कविता मामी का आजतक सिर्फ जिक्र होता रहा, लेकिन इस शो से उनकी एंट्री हुई है। इस रोल को संजीदा ने भी बढ़िया तरीके से परफॉर्म किया है।

कुल मिलाकर कैसी है?

ढिंढोरा सीजन 2 अपना वही पुराना दिल्ली वाला ह्यूमर लेकर लौट आई है और सचमुच आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाली है। बस इसे आप पूरे परिवार के साथ शायद ना देख पाएं, क्योंकि इसमें गालियां भी अच्छी खासी मात्रा में हैं।

You Might Also Like

अनिरुद्ध-काव्या की शादी में रजनीकांत ने ‘मनसिलायो’ पर किया डांस, वीडियो वायरल

Maatrubhumi Trailer: पहली बार जवान बने सलमान खान, ‘एक बिहारी 100 पर भारी’

75 की उम्र में भी क्यों फीका नहीं पड़ा रजनीकांत का स्टारडम? जानें वजह

PM मोदी ने सूर्या संग शेयर किया वीडियो, बच्ची ने कन्नड़ में गाई गणेश वंदना

Ramayana Review: भव्यता के नाम पर रामायण की आत्मा से खिलवाड़?

TAGGED: BB Ki Vines, Dhindora Season 2, एंटरटेनमेंट न्यूज़, कबीर दुहान सिंह, कंवलजीत सिंह, टीटू मामा, ढिंढोरा रिव्यू, नेटफ्लिक्स, भुवन बाम, वेब सीरीज रिव्यू, संजीदा शेख
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?