By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: भोपाल में 500 रुपये के लिए पड़ोसन ने की बुजुर्ग की हत्या, सोने के दांत निकाले
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > भोपाल में 500 रुपये के लिए पड़ोसन ने की बुजुर्ग की हत्या, सोने के दांत निकाले
मध्य प्रदेश

भोपाल में 500 रुपये के लिए पड़ोसन ने की बुजुर्ग की हत्या, सोने के दांत निकाले

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 10/11/2026 9:28 AM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट की वारदात ने रिश्तों और इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। महज 500 रुपए के विवाद और जेवरों के लालच में पड़ोस में रहने वाली महिला ने बुजुर्ग की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बुजुर्ग का मुंह और नाक दबाकर दम घोंटा और फिर उनके शरीर पर पहने सोने के जेवर, यहां तक कि सोने के दांत भी निकालकर फरार हो गई।

Contents
मृतका की पहचान500 रुपए मांगने पहुंची थी पड़ोसनSIT ने सुलझाई गुत्थीक्या-क्या बरामद हुआ?आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं केस

पुलिस ने मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान

मृतिका की पहचान कलरी देवी पति हरीचंद प्रजापति (60) निवासी मल्टी A-2, बाजपेई नगर, थाना शाहजहांनाबाद के रूप में हुई है। 6 नवंबर 2026 को हमीदिया अस्पताल से उनकी मृत्यु की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना और श्वास नली अवरुद्ध होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

500 रुपए मांगने पहुंची थी पड़ोसन

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात वाले दिन आरोपी रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत बुजुर्ग महिला के घर 500 रुपए मांगने पहुंची थी। बुजुर्ग ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में थी। पैसे नहीं मिलने और जेवरों के लालच में उसने बुजुर्ग का मुंह और नाक दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शरीर पर पहने सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

SIT ने सुलझाई गुत्थी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतिका के घर के सामने रहने वाली महिला की भूमिका संदिग्ध नजर आई। पूछताछ में उसने कथित तौर पर वारदात करना स्वीकार कर लिया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत (45), पति स्वर्गीय सुरेश सुडरकर, मूल निवासी भुसावल महाराष्ट्र, वर्तमान निवासी ए-1/जी-7 मल्टी बाजपेई नगर, ईदगाह हिल्स भोपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद किया—

बरामद सामान
सोने के झुमके
नाक की लौंग
सोने के दांत
पैरों की पायल
नकदी
वारदात के कपड़े और चप्पल
मोबाइल फोन

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं केस

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के खिलाफ निशातपुरा थाने में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वहीं शाहजहांनाबाद थाने में सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण भी दर्ज है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-3 आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी दीक्षित और सहायक पुलिस आयुक्त अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन में शाहजहांनाबाद पुलिस और SIT ने कार्रवाई की।

आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

नर्मदा किनारे मिला विशाल जबड़ा, ग्रामीण देवता मानकर कर रहे पूजा

भोपाल स्टेशन पर दिवाली-छठ की भीड़, हाथ में सामान और बच्चा लटकाए चढ़े यात्री

MP में खाली कुर्सी ने 466 वोट से जीत दर्ज की, नगर पंचायत अध्यक्ष पद से हटीं

MP हाईकोर्ट का आदेश: DAVV में 75 दिन में छात्र संघ चुनाव कराएं

उज्जैन में बनेगी श्रीकृष्ण रिसर्च लाइब्रेरी, मंदिरों की आय बढ़ाने की योजना

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?