By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Ramayana Review: भव्यता के नाम पर रामायण की आत्मा से खिलवाड़?
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > Ramayana Review: भव्यता के नाम पर रामायण की आत्मा से खिलवाड़?
मनोरंजन

Ramayana Review: भव्यता के नाम पर रामायण की आत्मा से खिलवाड़?

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 05/11/2026 5:30 PM
By SMW NEWS BUREAU 6 Min Read
Share
SHARE

रामायण की कहानी भारतीय दर्शकों के लिए सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ या पौराणिक कथा नहीं, बल्कि भावनाओं, आस्था और संस्कारों से जुड़ी ऐसी गाथा है, जिसके हर किरदार का अपना एक खास प्रभाव है। ऐसे में जब पर्दे पर रामायण को नए अंदाज में दिखाने की कोशिश होती है, तो दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ जाती हैं।

Contents
रावण के उदय से होती है शुरुआतलाइटनिंग स्पीड से भागती फिल्मकिरदारों की भाषा करती है परेशानभव्यता और VFX के बीच उलझी फिल्मइंटरवल के बाद सुधरती है गतिफिल्म की USP है जटायुकलाकारों का प्रदर्शनफिल्म की कमियां

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण फिल्म देखी गई, लेकिन कई मायनों में निराशा हाथ लगी। हालांकि, कुछ दृश्य ऐसे जरूर थे, जिन्होंने ध्यान फिल्म से हटने नहीं दिया।

फिल्म: रामायणम (एपिक फैंटेसी)
कलाकार: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह, अरुण गोविल
निर्देशक: नितेश तिवारी
रेटिंग: ⭐⭐⭐ (3/5)

रावण के उदय से होती है शुरुआत

फिल्म की शुरुआत अनुपम खेर की आवाज से होती है, जिसमें सृष्टि की रचना की कहानी सुनाई जाती है। शुरुआत से ही फिल्म एक भव्य दुनिया रचने की कोशिश करती है। इसके बाद रावण की मां कैकसी का इंद्र समेत अन्य देवताओं के साथ युद्ध दिखाया जाता है, जिसमें उनकी हार हो जाती है।

एक बड़ी बात खटकती है कि फिल्म रावण के जन्म के प्रसंग को छूती तक नहीं है। उसके पिता ऋषि विश्रवा का जिक्र भी सिर्फ एक बार, मां कैकसी के जरिए होता है। फिल्म में महादेव के साथ रावण का जुड़ाव भी मिस होता है। ब्रह्मा जी के लिए रावण की तपस्या तो दिखाई गई है, लेकिन महादेव की आराधना का बड़ा हिस्सा पूरी तरह छोड़ दिया गया है।

लाइटनिंग स्पीड से भागती फिल्म

फर्स्ट हाफ में फिल्म का बिल्डअप इतनी तेजी से आगे बढ़ता है कि कई दृश्य एक-दूसरे से ठीक तरह जुड़ ही नहीं पाते। दर्शकों को भीतर तक झकझोरने के लिए इंटरवल से पहले दिखाया गया 15 मिनट का वनवास वाला दृश्य बेहद जरूरी लगता है। हालांकि, यह दृश्य सीधे दिल में उतरता है।

जब दशरथ बने अरुण गोविल पुत्र वियोग में तड़प रहे होते हैं और राम वनवास के लिए निकलते हैं, तब पिता की चीत्कार बेटे के मन को विचलित करती है।

किरदारों की भाषा करती है परेशान

आमतौर पर जब भी किसी पौराणिक कथा की बात करते हैं, तो मन में अनायास ही एक सम्मान का भाव जाग उठता है। लेकिन यहां किरदारों को ‘तुम’ से ‘तू’ पर आते देर नहीं लगती। नितेश तिवारी की रामायण में ‘तेरी-तेरा’ और ‘तू-तुम’ जैसी भाषा का इस्तेमाल अलग ही प्रभाव छोड़ता है।

संवादों में वह गंभीरता और ठहराव नहीं है, जिसकी इस कहानी से उम्मीद की जाती है। भाषा में यह गंभीरता सिर्फ अरुण गोविल के बोलने के अंदाज में नजर आती है।

भव्यता और VFX के बीच उलझी फिल्म

फिल्म का VFX ठीक-ठाक है। दिव्य अस्त्रों और VFX के जरिए रची गई भव्य दुनिया पर्दे पर एक अलग अनुभव देने की कोशिश करती है। लेकिन इसी भव्यता और भावनात्मक जुड़ाव के बीच मेकर्स उलझते नजर आते हैं। नतीजा यह होता है कि दोनों के बीच संतुलन बिगड़ जाता है और रामायण की आत्मा कहीं पीछे छूट जाती है।

सीता स्वयंवर का दृश्य बेहद प्यारा है, लेकिन इस दौरान रावण का गायब हो जाना भी खटकता है।

इंटरवल के बाद सुधरती है गति

इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी गति पकड़ती है और कुछ दृश्य अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहते हैं—

  • शूर्पणखा के प्रसंग के बाद राक्षसों का वध फिल्म के सबसे बेहतरीन दृश्यों में शामिल है
  • रावण के दस सिर दिखाने वाला दृश्य काफी प्रभावशाली है
  • सीता हरण का दृश्य भी प्रभावित करता है

फिल्म की USP है जटायु

फिल्म की शुरुआत रावण की कहानी से होती है, लेकिन इसका समापन राम की प्रतिज्ञा के साथ होता है। इस पूरे सफर में जो किरदार लगातार ध्यान अपनी ओर खींचता है, वह है जटायु। भले ही इस किरदार को पूरी तरह VFX की मदद से तैयार किया गया है, लेकिन अनुपम खेर की आवाज इसे जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

कलाकारों का प्रदर्शन

कलाकारकिरदारप्रभाव
रणबीर कपूररामठीक लगते हैं
यशरावणदमदार ऑरा
साई पल्लवीसीताअभिनय से प्रभावित
अरुण गोविलदशरथभावपूर्ण
अनुपम खेरजटायु (आवाज)फिल्म की USP
शीबा चड्ढा—प्रभावित करती हैं

फिल्म की कमियां

साफ और सीधी भाषा में कहें तो ‘रामायणम’ में भव्यता, ठीक-ठाक VFX और कुछ प्रभावशाली दृश्य जरूर हैं, लेकिन सिर्फ बड़े सेट्स, दिव्य अस्त्रों और रावण के रौद्र रूप से रामायण की आत्मा नहीं पकड़ी जा सकती।

  • तेज बिल्डअप
  • दृश्यों के बीच कमजोर जुड़ाव
  • किरदारों की अटपटी भाषा
  • भावनाओं की कमी

रामायण जैसी महान कथा को सिर्फ भव्यता के सहारे नहीं, बल्कि उसकी भावनाओं और मूल सार को समझकर पर्दे पर उतारने की जरूरत है।

You Might Also Like

Maatrubhumi Trailer: पहली बार जवान बने सलमान खान, ‘एक बिहारी 100 पर भारी’

75 की उम्र में भी क्यों फीका नहीं पड़ा रजनीकांत का स्टारडम? जानें वजह

PM मोदी ने सूर्या संग शेयर किया वीडियो, बच्ची ने कन्नड़ में गाई गणेश वंदना

डैनी ने 40 करोड़ खर्च कर विजय माल्या को रोका, शराब साम्राज्य बचाया

India’s Got Latent में PM जैसा दिखने वाला कंटेस्टेंट, कुणाल कामरा भी हैरान

TAGGED: VFX, अनुपम खेर, अरुण गोविल, एंटरटेनमेंट न्यूज़, नितेश तिवारी, फिल्म रिव्यू, यश, रणबीर कपूर, रामायण फिल्म, रामायणम रिव्यू, साई पल्लवी
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?