By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: India’s Got Latent में PM जैसा दिखने वाला कंटेस्टेंट, कुणाल कामरा भी हैरान
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > India’s Got Latent में PM जैसा दिखने वाला कंटेस्टेंट, कुणाल कामरा भी हैरान
मनोरंजन

India’s Got Latent में PM जैसा दिखने वाला कंटेस्टेंट, कुणाल कामरा भी हैरान

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 02/11/2026 10:02 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट लगातार सुर्खियों में रहता है। कई बार शो में बेहद दिलचस्प कंटेस्टेंट आकर हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। इस बार शो में एक ऐसा शख्स आया, जिसने अपनी मिमिक्री से समय की बोलती बंद कर दी। इस शख्स का गेटअप हैरान कर देने वाला रहा।

Contents
PM की हूबहू नकलकुणाल कामरा से कराई बातUP CM की मिमिक्री से पहले रोकासमय रैना का विवादों से नाताएपिसोड की मुख्य बातें

इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में राहिल नाम के शख्स ने परफॉर्म किया। जैसे ही यह शख्स स्टेज पर पहुंचा, पैनल में बैठे समय रैना और तन्मय भट्ट के होश उड़ गए। पैनल में एमसी स्टैन भी बैठे थे, जिन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। समय रैना ने उनकी तरफ देखकर कहा कि एक और मास्क है क्या? दरअसल समय को अहसास हो गया था कि शो वापस से कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो सकता है।

PM की हूबहू नकल

राहिल दरअसल PM के गेटअप में स्टेज पर पहुंचा और चिर-परिचित अंदाज में उनकी मिमिक्री करने लगा। इस दौरान राहिल ने PM के कुछ आइकॉनिक मोमेंट्स का भी जिक्र किया।

कुणाल कामरा से कराई बात

समय रैना ने इस बीच कुणाल कामरा को वीडियो कॉल किया और उनकी बात PM की मिमिक्री कर रहे राहिल से कराई। PM की हूबहू नकल करते शख्स को देख कॉमेडियन कुणाल भी हैरान रह गए। इस बातचीत में रुपये का भी जिक्र हुआ। कुणाल और PM बने राहिल के बीच भी जबरदस्त बैंटर नजर आई।

UP CM की मिमिक्री से पहले रोका

राहिल ने जाते-जाते उत्तर प्रदेश के सीएम की भी मिमिक्री करने की कोशिश की, जिसे सुनने से पहले समय रैना ने उन्हें टोक दिया। समय के शो पर राहिल का परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसंद आया है। इंटरनेट पर अलग-अलग रिएक्शन देखने मिल रहे हैं।

समय रैना का विवादों से नाता

बता दें कि समय रैना अपने इसी शो की वजह से काफी विवादों में रहे हैं। विवादों की वजह से उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। लेकिन बाद में समय ने धमाकेदार वापसी भी की। अभी कुछ समय पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित भी किया था।

एपिसोड की मुख्य बातें

विवरणजानकारी
कंटेस्टेंटराहिल (PM लुकअलाइक)
परफॉर्मेंसPM मोदी की मिमिक्री
खास बातकुणाल कामरा से वीडियो कॉल
रोका गयाUP CM की मिमिक्री से पहले
पैनलसमय रैना, तन्मय भट्ट, एमसी स्टैन

You Might Also Like

Maatrubhumi Trailer: पहली बार जवान बने सलमान खान, ‘एक बिहारी 100 पर भारी’

75 की उम्र में भी क्यों फीका नहीं पड़ा रजनीकांत का स्टारडम? जानें वजह

PM मोदी ने सूर्या संग शेयर किया वीडियो, बच्ची ने कन्नड़ में गाई गणेश वंदना

Ramayana Review: भव्यता के नाम पर रामायण की आत्मा से खिलवाड़?

डैनी ने 40 करोड़ खर्च कर विजय माल्या को रोका, शराब साम्राज्य बचाया

TAGGED: India's Got Latent, OTT शो, PM मिमिक्री, Season 2, एंटरटेनमेंट न्यूज़, एमसी स्टैन, कुणाल कामरा, तन्मय भट्ट, राहिल, विवाद, समय रैना, स्टैंडअप कॉमेडी
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?