बीजिंग | चीनी कार कंपनियां यूरोप समेत कई क्षेत्रों में अपना तेजी से विस्तार कर रही हैं। हालांकि, इन कंपनियों के घरेलू मार्केट में सबसे ज्यादा कारें एक विदेशी कंपनी बेच रही है। चीन और अमेरिका के बीच पिछले काफी समय से लगातार खींचातानी चल रही है, लेकिन चीन में सितंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार एक अमेरिकी कंपनी की है। हम बात कर रहे हैं टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) की, जो सितंबर 2026 में चीन की बेस्ट सेलिंग कार रही है। कंपनी ने इस कार की 50,359 यूनिट्स को बेचकर अपनी टॉप पोजिशन वापस हासिल कर ली है। ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, गेली ईएक्स 2 (Geely EX2) दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
किस कार की कितनी हुई बिक्री? इस कार की 44,275 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं। वहीं तीसरे नंबर पर फैंगचेंगबाओ टीआई 7 (Fangchengbao Ti7) है, जिसकी 27,544 यूनिट्स बिकी हैं। चौथे नंबर पर बीवाईडी ऐटो 2 (BYD Atto 2) है, जिसकी 22,767 यूनिट्स बिकी हैं। लीपमोटर ए10 (Leapmotor A10) सितंबर 2026 में चीन की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस कार की 21,772 यूनिट्स बिकी हैं। 6वें नंबर पर चांगन नेवो क्यू05 (Changan Nevo Q05) है, जिसकी सितंबर में 18,043 यूनिट्स बिकी हैं। बीवाईडी सॉन्ग अल्ट्रा (BYD Song Ultra) की 17,131 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि टोयोटा कोरोला क्रॉस की 16,865 यूनिट्स बिकी हैं।
Must Read: ‘फंदे पर लटकते देखेंगे तभी…’, मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा पर क्या बोला सौरभ का परिवार
टेस्ला ने पलट दिया खेल 9वें नंबर पर बीवाईडी डॉल्फिन है, जिसकी 16,754 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि 10वें पायदान पर टोयोटा आरएवी 4 है, जिसकी 16,738 यूनिट्स बिकी हैं। सितंबर 2026 में चीन के पैसेंजर व्हीकल मार्केट में कुल रिटेल बिक्री में ईयर-ऑन-ईयर गिरावट आई है। वहीं इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियों का चीनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में दबदबा है। टेस्ला मॉडल वाई की बात करें, तो ये कार दो पायदान ऊपर आकर चीन की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। सितंबर महीने में टेस्ला ने मॉडल 3 और मॉडल वाई की 95,366 यूनिट्स को होलसेल किया है। इसमें एक्सपोर्ट का डेटा भी शामिल है। ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल्स में 5 परसेंट की ग्रोथ हुई है।