By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: चीफ सेलेक्टर बनेंगे रवींद्र जडेजा? BCCI से पूछ बैठे आवेदन का तरीका, क्या कहता है नियम
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > चीफ सेलेक्टर बनेंगे रवींद्र जडेजा? BCCI से पूछ बैठे आवेदन का तरीका, क्या कहता है नियम
खेल

चीफ सेलेक्टर बनेंगे रवींद्र जडेजा? BCCI से पूछ बैठे आवेदन का तरीका, क्या कहता है नियम

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 08/10/2026 9:50 AM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली | अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल खत्म होते ही नए चयनकर्ता की तलाश शुरू हो गई है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सेलेक्टर के पद के लिए आवेदन मंगाए हैं और क्रिकेट जगत में कई नामों को लेकर चर्चा चल रही है। इसी बीच ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बीसीसीआई की पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया कि उनके चीफ सेलेक्टर बनने की चर्चा छिड़ गई। दरअसल, बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर चीफ सेलेक्टर के खाली पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी साझा की। इस पोस्ट पर जडेजा ने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, “What the procedure?” यानी आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? रवींद्र जडेजा का यह कमेंट जाहिर तौर पर मजाक था, लेकिन नए चीफ सेलेक्टर को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनके इस जवाब ने खूब ध्यान खींचा।

रवींद्र जडेजा के कमेंट के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या वह वास्तव में सेलेक्टर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका जवाब है- नहीं। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक कोई सक्रिय क्रिकेटर चयन समिति या किसी प्रशासनिक पद पर नियुक्त नहीं हो सकता। चीफ सेलेक्टर के पद के लिए उम्मीदवार का सभी तरह के क्रिकेट से कम से कम 5 साल पहले संन्यास लेना जरूरी है। रवींद्र जडेजा ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास जरूर ले लिया था, लेकिन वह अभी टेस्ट और ओडीआई क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी सक्रिय हैं। ऐसे में मौजूदा नियमों के तहत वह इस पद के लिए योग्य नहीं हैं।

अजीत अगरकर ने 2023 में चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था और उनका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद सफल रहा। उनकी अगुवाई में चयन समिति ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों का चयन किया। भारत ने अगरकर के कार्यकाल में T20 वर्ल्ड कप 2024, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया। इसके अलावा भारतीय टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक भी पहुंची। अगरकर के कार्यकाल के दौरान भारत ने दो एशिया कप खिताब और दो एशियन गेम्स गोल्ड मेडल भी जीते।

Must Read: ‘BJP के इशारे पर काम न करे चुनाव आयोग’, अखिलेश यादव ने ECI पर साधा निशाना

अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने भी उनके योगदान को याद किया। बोर्ड ने उनके कार्यकाल में मिली उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी अगरकर के लिए खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि अगरकर के तीन आईसीसी खिताब उनकी सोच और टीम को हमेशा प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। गंभीर ने अपने संदेश में लिखा कि इतिहास अगरकर के साथ और ज्यादा न्याय करेगा।

You Might Also Like

कैफ बोले- तिलक और नमन के आसपास भी नहीं टिकते कई खिलाड़ी

ईशान किशन इंजर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका

भारतीय पैरा तैराक शम्स आलम पर जापान में छेड़खानी का आरोप, भारत भेजा गया

मानव सुथार का नाम तक नहीं! श्रीलंका में 16 विकेट, फिर भी न्यूजीलैंड का टिकट नहीं

Asian Para Games: पहले दिन भारत ने जीते 11 मेडल, 4 गोल्ड समेत धमाका

TAGGED: Ajit Agarkar, BCCI, Breaking News, Chief Selector, Cricket, Gautam Gambhir, India, Ravindra Jadeja, Sports News, Team India
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?