नई दिल्ली | राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद (National SC-ST Development Council), नई दिल्ली के तत्वावधान में “सामाजिक न्याय की गूंज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए गणमान्य नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, युवाओं और मातृशक्ति ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में कौन-कौन रहे मौजूद?
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री राजेंद्र पाल जी गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री फग्गन सिंह जी कुलस्ते (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद) ने की। इस अवसर पर विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. अशोक जी तंवर (पूर्व सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), श्री विनोद जी जाखड़ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, NSUI), श्री भंवर जी मेघवंशी (साहित्यकार), डॉ. देवराव जी होली (पूर्व विधायक, महाराष्ट्र), श्री धर्म राजशेखर (पूर्व विधायक, बिहार) एवं डॉ. पी.सी. बेरवाल (पूर्व कमिश्नर) सहित अनेक सम्माननीय अतिथियों ने सहभागिता की।

संगठन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। इनमें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. पी.एस. मालवीय, राष्ट्रीय महासचिव श्री एस.आर. डेहरिया, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती ज्योत्सना बैरवा, राष्ट्रीय महासचिव विनोदभूषण दाहिया, राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. पी.एस. कातुलकर, राष्ट्रीय सचिव इंजी. के.एस. पूनिया, राष्ट्रीय सचिव श्री ओ.पी. वर्मा, महासचिव श्री रतनलाल बेरवा, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश अहिरवार, राष्ट्रीय सचिव डॉ. ऋषिकेश मेश्राम एवं डॉ. मुकुंदा जोगेकर उपस्थित रहे।
देशभर से पधारे प्रदेश अध्यक्ष

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रवीण जी मांगरिया के नेतृत्व में देशभर से पधारे विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इनमें उत्तराखंड से श्री प्रमोद मंदरवाल, हिमाचल प्रदेश से तकदीर जी, जम्मू-कश्मीर से श्री अशोक सिंह, नई दिल्ली से इंद्र जौनवाल, उत्तर प्रदेश से रतिराम चौधरी, हरियाणा से विजयपाल सिंह, राजस्थान से श्री जगदीश मीणा एवं श्रीमती रिकू मीणा, मध्य प्रदेश से श्री पी.एल. सूर्यवंशी एवं मोनीका शाह बट्टी, महाराष्ट्र से डॉ. नरेंद्र उंदिरवाड़े एवं डॉ. संघमित्रा ढोके, बिहार से पंकज पासवान सहित डॉ. अनिल मीणा, डॉ. राज सिकंदर मीणा, प्रो. भागचंद जी बेरवा, भूपेंद्र जी बेरवा एवं डॉ. धर्मपाल आर्य तथा कई प्रदेशों से आए साथी उपस्थित हुए।


कार्यक्रम का उद्देश्य और संदेश
इस कार्यक्रम ने सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की आवाज़ को और मजबूती प्रदान की। संगठन की ओर से सभी सम्माननीय अतिथियों, प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, मातृशक्ति एवं देशभर से आए सभी साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा- एकता, समानता, अधिकार और सामाजिक न्याय। इस अवसर पर “जय संविधान, जय भारत” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।