By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Asian Games 2026: भारत का Quarter Final मुकाबला Afghanistan से तय, मेजबान Japan का टूटा सपना
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > Asian Games 2026: भारत का Quarter Final मुकाबला Afghanistan से तय, मेजबान Japan का टूटा सपना
खेल

Asian Games 2026: भारत का Quarter Final मुकाबला Afghanistan से तय, मेजबान Japan का टूटा सपना

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 26/09/2026 9:14 AM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

नागोया | आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) मुकाबला अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 28 सितंबर (सोमवार) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Korogi Sports Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। नेपाल और जापान के बीच 26 सितंबर (शनिवार) को आयोजित ग्रुप मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा, जिसके चलते अफगानी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। वहीं नेपाल भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया, जहां उसका सामना 29 सितंबर को श्रीलंका से होगा।

Contents
क्या है ग्रुप की स्थिति?नेपाल-जापान मैच में क्या हुआ?नेपाली बल्लेबाजों का धमाकाआगे का कार्यक्रम

क्या है ग्रुप की स्थिति?

नेपाल ग्रुप-ए में 3 अंकों के साथ पहले और अफगानिस्तान 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जापानी टीम के खाते में सिर्फ 1 अंक आए और वह क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। बता दें कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को क्वार्टर फाइनल में डायरेक्ट एंट्री मिली थी। वहीं नेपाल, जापान, अफगानिस्तान, ओमान, मलेशिया और हॉन्ग कॉन्ग को ग्रुप मुकाबले खेलने पड़े हैं।

नेपाल-जापान मैच में क्या हुआ?

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जापान और नेपाल का मुकाबला बारिश के कारण 15-15 ओवर का कर दिया गया। नेपाल ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। इसके बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई और मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त करना पड़ा। मुकाबले में टॉस समय पर हो गया था, लेकिन गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू होने में करीब एक घंटे की देरी हुई।

नेपाली बल्लेबाजों का धमाका

नेपाल की पारी के सबसे बड़े आकर्षण लोकेश बाम (Lokesh Bam) और संदीप जोरा (Sandeep Jora) रहे। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद अर्धशतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

  • लोकेश बाम: महज 22 गेंदों पर नाबाद 52 रन की तूफानी पारी। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के के अलावा एक चौका लगाया।
  • संदीप जोरा: 32 गेंदों पर नाबाद 57 रन। उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के की मदद से यह योगदान दिया।

दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर नेपाल ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। नेपाल ने इससे पहले टूर्नामेंट में अपने शुरुआती मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया था। वहीं जापानी टीम को अफगानिस्तान के हाथों 48 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

Must Read: नई अमृत भारत ट्रेन का ऐलान, बिहार, UP, राजस्‍थान और गुजरात से होकर गुजरेगी

आगे का कार्यक्रम

अब एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से 28 सितंबर को होगा। भारतीय टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में 3-0 की धमाकेदार जीत दर्ज की थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।

You Might Also Like

विराट कोहली ने Tiruvanantapuram ODI में बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड, 139 रन की पारी से रचा इतिहास

IND vs WI 1st ODI: आज India vs West Indies का आमना-सामना, जानें कब और कैसे देख सकेंगे Free में?

Asian Games 2026 Day 6 Live: Shooting में आया पहला Gold, Suruchi-Kamaljeet की जोड़ी ने रचा इतिहास

IND vs JPN T20I: जापान ने छुड़ाए पसीने तो Shreyas Iyer ने बताई वजह, बोले- ‘बहुत मुश्किल विकेट था’

Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से धोया, शूटिंग में तीसरा सिल्वर मेडल

TAGGED: Asian Games 2026, Cricket, India vs Afghanistan, Japan Out, Korogi Sports Park, Medal, Nepal, Quarter Final, Sports News, T20
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?