नागोया | आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आज छठा दिन है और भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। शूटिंग (Shooting) में भारत को पहला गोल्ड मेडल (First Gold Medal) मिल गया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम (10m Air Pistol Mixed Team) इवेंट में सुरुचि सिंह (Suruchi Singh) और कमलजीत (Kamaljeet) की जोड़ी ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड (484.6 अंक) के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह भारत का इस एशियाड में दूसरा गोल्ड है। पहला गोल्ड भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता था।
कितने पदक जीते भारत ने?
छठे दिन की शुरुआत तक भारत के कुल 19 पदक हो चुके हैं, जिनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं। आज भारत ने शूटिंग में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता है।
| 1 | इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्सा विनोद | विमेंस 10m एयर राइफल टीम | शूटिंग | सिल्वर |
| 2 | इलावेनिल वलारिवन | विमेंस 10m एयर राइफल | शूटिंग | सिल्वर |
| 3 | रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने | मेन्स 10m एयर राइफल टीम | शूटिंग | सिल्वर |
| 4 | हिमांशु ढिल्लों | मेन्स 10m एयर राइफल | शूटिंग | सिल्वर |
| 5 | रुद्रांक्ष पाटिल | मेन्स 10m एयर राइफल | शूटिंग | ब्रॉन्ज |
| 6 | सुचिका तरियाल | विमेंस ट्रेडिशनल 60kg | MMA | ब्रॉन्ज |
| 7 | भारतीय महिला क्रिकेट टीम | विमेंस क्रिकेट | क्रिकेट | गोल्ड |
| 8 | राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल | विमेंस स्कीट टीम | शूटिंग | ब्रॉन्ज |
| 9 | अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान, भवतेघ गिल | मेन्स स्कीट टीम | शूटिंग | ब्रॉन्ज |
| 10 | जय मीणा | मेन्स सिंगल्स | सॉफ्ट टेनिस | ब्रॉन्ज |
| 11 | मीराबाई चानू | विमेंस 49kg | वेटलिफ्टिंग | सिल्वर |
| 12 | भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम | मेन्स टीम | बैडमिंटन | ब्रॉन्ज |
| 13 | सतनाम सिंह, सलमान खान | मेन्स डबल स्कल्स | रोइंग | ब्रॉन्ज |
| 14 | रोशिबिना देवी नाओरेम | विमेंस 60kg | वुशू | सिल्वर |
| 15 | अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल | मिक्स्ड स्कीट टीम | शूटिंग | ब्रॉन्ज |
| 16 | सीमा | विमेंस 10000m | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 17 | मिक्स्ड 4x400m रिले टीम | मिक्स्ड 4x400m रिले | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 18 | ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल, नीरज कुमार | मेन्स 50m राइफल 3P टीम | शूटिंग | सिल्वर |
| 19 | कमलजीत, सुरुचि सिंह | 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम | शूटिंग | गोल्ड |
अन्य खेलों में भारत का प्रदर्शन
- महिला हॉकी: भारत ने जापान को 3-1 से हराया। लालरेमसियामी, इशिका और नवनीत ने गोल किए।
- टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल में दीया चिताले/मनुष शाह ने हॉन्ग कॉन्ग की मजबूत जोड़ी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और मेडल पक्का किया। हालांकि, मानव ठक्कर/मानुष शाह की जोड़ी दूसरे दौर में हार गई।
- स्क्वैश: जोशना चिनप्पा/वेलवन सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर मेडल पक्का किया।
- तैराकी: ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल 200m बैकस्ट्रोक के फाइनल में पहुंचे। साजन प्रकाश ने 200m बटरफ्लाई के फाइनल में जगह बनाई।
- शूटिंग: ऐश्वर्य तोमर और नीरज कुमार 50m राइफल 3 पोजीशन के इंडिविजुअल फाइनल में पहुंचे।
आगे क्या?
भारतीय खिलाड़ी आज कबड्डी (सेमीफाइनल), एथलेटिक्स, फेंसिंग, बॉक्सिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग जैसे इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। कबड्डी के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला थाईलैंड से और महिला टीम का मुकाबला नेपाल से होगा। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में उतरेंगे।