नागोया | आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आज दूसरा दिन है और भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों का सिलसिला जारी रखा है। महिला टेबल टेनिस (Women’s Table Tennis) में भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) को ग्रुप मैच में 3-0 से करारी शिकस्त दी और नॉकआउट राउंड में जगह बनाई। वहीं, शूटिंग (Shooting) में भारत को तीसरा सिल्वर मेडल (Silver Medal) मिला है। पहले दिन भारत ने दो सिल्वर जीते थे, जिससे कुल पदकों की संख्या अब तीन हो गई है।
भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
महिला टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की। पहले मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी (Sutirtha Mukherjee) ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराया। दूसरे मैच में सिंड्रेला दास (Syndrela Das) ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से मात दी और भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला (Sreeja Akula) ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत की 3-0 से जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर लिया है।
शूटिंग में तीसरा सिल्वर
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा (Men’s 10m Air Rifle Team Event) में रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने की तिकड़ी ने कुल 1890.1 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता। चीन ने 1899 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने इंडिविजुअल फाइनल में भी जगह बना ली है। रुद्रांक्ष 631.8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि हिमांशु ने 630 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ी सुबह 9 बजे फाइनल में उतरेंगे।
अन्य खेलों में भारत का प्रदर्शन
- तैराकी: श्रीहरि नटराज (Srihari Nataraj) ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने 25.37 सेकंड का समय निकाला। हालांकि, धनुष सुरेश 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के फाइनल में नहीं पहुंच सके। आकाश मणि और गीतेश शाह भी 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए।
- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA): सुचिका तरियाल (Suchika Tariyal) महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून से भिड़ेंगी। क्वार्टर फाइनल जीतकर उन्होंने पहले ही पदक पक्का कर लिया है।
- वुशू: न्येमन वांगसु महिलाओं की चांगक्वान फाइनल में 9.573 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं।
- सेपक टकरा: पुरुषों की रेगू टीम स्पर्धा में भारत ने जापान के खिलाफ मैच-1 जीतकर बढ़त बनाई।
Must Read: ‘मुझे गालियां दीं, पीछा किया, बाइक रोकी…’ Gurugram की Siya के बाद Bhopal की Lady Biker की कहानी
आगे का कार्यक्रम
भारतीय खिलाड़ी आज कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, वुशू, हॉकी, निशानेबाजी, तैराकी, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग और सेपक टकरा जैसे इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसका मुकाबला 22 सितंबर को श्रीलंका से होगा।