नई दिल्ली | भारतीय रेलवे के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) के निर्माण को लेकर बड़ी खबर है। महाराष्ट्र के लातूर (Latur) स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री (MRCF) से इसका पहला प्रोटोटाइप (Prototype) अब 31 मार्च 2027 तक तैयार होने की उम्मीद है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और रूस की कंपनी ट्रांसमाशहोल्डिंग (Transmashholding) के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) ‘काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस’ को 120 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट (Train-set) बनाने की जिम्मेदारी मिली है, जिनमें से प्रत्येक में 16 कोच होंगे। कुल मिलाकर 1,920 कोच तैयार किए जाने हैं।
क्या है अपडेट?
- नई डेडलाइन: पहले वंदे भारत स्लीपर का प्रोटोटाइप जून 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य था, लेकिन अब समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी गई है।
- निर्माण: सभी 120 ट्रेनसेट लातूर स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
क्या है Joint Venture?
RVNL और रूस की ट्रांसमाशहोल्डिंग के संयुक्त उपक्रम ‘काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस लिमिटेड’ (Kinet Railway Solutions Ltd) को यह परियोजना सौंपी गई है। इस जेडी (JV) के तहत पूरी परियोजना को अंजाम दिया जाएगा, जिससे भारतीय रेलवे को आधुनिक, तेज और आरामदायक स्लीपर कोच मिल सकेंगे।
क्यों है यह प्रोजेक्ट अहम?
- आधुनिकीकरण: यह प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- स्थानीय विनिर्माण: लातूर फैक्ट्री में निर्माण से ‘मेक इन इंडिया’ को बल मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
- RVNL का विस्तार: RVNL अब सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ही नहीं, बल्कि रोलिंग स्टॉक मैन्युफैक्चरिंग (Rolling Stock Manufacturing) के क्षेत्र में भी अपना विस्तार कर रहा है।