नई दिल्ली | आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की धमाकेदार टक्कर की उम्मीद लगाने वालों को शुरुआती दौर में निराशा हो सकती है। ड्रॉ इस तरह से तैयार किया गया है कि दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी टीमें ग्रुप स्टेज या क्वार्टर फाइनल में नहीं भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना केवल गोल्ड मेडल मैच या ब्रॉन्ज मेडल के लिए तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में ही संभव है। पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में यही ड्रॉ पैटर्न रखा गया है।
क्या है पुरुष क्रिकेट का ड्रॉ?
- टॉप सीड: भारत और पाकिस्तान को टॉप दो सीड में रखा गया है, जिसके चलते वे सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
- क्वार्टर फाइनल: भारत क्वार्टर फाइनल 2 में खेलेगा, जबकि पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल 1 में है। दोनों मैच 28 सितंबर को हैं।
- सेमीफाइनल: दोनों अलग-अलग सेमीफाइनल में हो सकते हैं – भारत क्वार्टर फाइनल 3 के विजेता से, जबकि पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल 4 के विजेता से भिड़ सकता है।
- मेडल मैच: इस ड्रॉ का मतलब है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला केवल 3 अक्टूबर को होने वाले गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही संभव है।
महिला क्रिकेट में भी ऐसा ही हाल
महिला क्रिकेट इवेंट में भी ड्रॉ का पैटर्न लगभग वैसा ही रखा गया है। भारत टॉप सीड है, जबकि पाकिस्तान चौथे नंबर पर है। भारत का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में जापान से हो सकता है, जबकि पाकिस्तान थाईलैंड से भिड़ सकता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला फिर से केवल फाइनल या ब्रॉन्ज-मेडल प्ले-ऑफ (22 सितंबर) में ही हो सकता है।
Must Read: Must Read: China Rare Earth: Fighter Jet से Missile तक, क्या US की Military Supply की चाबी है चीन के पास?
टूर्नामेंट की अन्य जानकारी
- प्रारूप: क्रिकेट मैच T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।
- वेन्यू: सभी मैच नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में होंगे।
- टीमें: पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका (सीधे क्वार्टर फाइनल में) के अलावा अफगानिस्तान, नेपाल, हांगकांग, चीन, जापान, मलेशिया और ओमान ग्रुप स्टेज से खेलेंगे। भारतीय टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर (पुरुष) और हरमनप्रीत कौर (महिला) करेंगे।