By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: मिचेल स्टार्क 36 की उम्र में आग उगल रहे, कपिल देव-डेल स्टेन के रिकॉर्ड पर निशाना
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > मिचेल स्टार्क 36 की उम्र में आग उगल रहे, कपिल देव-डेल स्टेन के रिकॉर्ड पर निशाना
खेल

मिचेल स्टार्क 36 की उम्र में आग उगल रहे, कपिल देव-डेल स्टेन के रिकॉर्ड पर निशाना

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 06/08/2026 7:13 PM
By SMW NEWS BUREAU 2 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली | ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 36 साल की उम्र में भी अपनी धार बरकरार रखे हुए हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कपिल देव और डेल स्टेन जैसे महान गेंदबाजों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के कगार पर खड़े हैं। स्टार्क वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले पहले गेंदबाज हैं और अब अपने टेस्ट करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं।

Contents
कपिल देव और डेल स्टेन के आंकड़ेरिकॉर्ड को लेकर स्टार्क ने क्या कहा?

कपिल देव और डेल स्टेन के आंकड़े

  • मिचेल स्टार्क ने अब तक 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हैं।
  • कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए हैं।
  • डेल स्टेन के नाम 439 विकेट हैं।

स्टार्क सीरीज के पहले ही टेस्ट में दो विकेट लेकर कपिल देव को पछाड़ सकते हैं और सात विकेट लेकर डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ सकते हैं। यह सीरीज 13 अगस्त से डार्विन में शुरू होगी, जिसके बाद दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में खेला जाएगा।

Must Read: अरविंद केजरीवाल ने Meta से पूछा- मेरा अकाउंट क्यों है रिस्ट्रिक्टेड? बोले- खराब सेवा

रिकॉर्ड को लेकर स्टार्क ने क्या कहा?

इतने बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचने के बावजूद स्टार्क का पूरा फोकस टीम की जीत पर है। ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस (AAP) से बातचीत में उन्होंने कहा, “इसका मतलब सिर्फ इतना है कि मैंने काफी क्रिकेट खेला है। कपिल देव और डेल स्टेन जैसे महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम जुड़ना सम्मान की बात है, लेकिन जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक ये आंकड़े ज्यादा मायने नहीं रखते।”

स्टार्क ने अपनी सफलता का राज लगातार खुद में सुधार को बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वॉबल सीम, बेहतर लाइन-लेंथ और निरंतरता पर काम किया है, जो उन्हें अभी भी प्रभावी बनाता है। वह इस वक्त ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (2025-27) साइकल में 8 मैचों में 46 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

You Might Also Like

Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच Gold या Bronze के लिए, शुरुआत में नहीं होगी टक्कर

Jake Libby ने Ruturaj Gaikwad का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, लिस्ट-ए क्रिकेट में बनाया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत

ODI World Cup 2027: ICC ने क्वालिफायर शेड्यूल किया जारी, वेस्टइंडीज पर फिर मंडराया खतरा

टीम इंडिया के 3 स्टार जो लगातार चोटों से जूझ रहे, क्या जल्द लेंगे संन्यास?

10 मैचों में 60 विकेट, फिर भी टीम इंडिया से बाहर: आकिब नबी को लेकर इरफान पठान ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना

TAGGED: Australia vs Bangladesh, Cricket Record, Dale Steyn, Fast Bowler, Kapil Dev, Mitchell Starc, Most Wickets, Test Cricket, WTC 2025-27, स्टार्क रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?