By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मनोरंजन > Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट
मनोरंजन

Weekend OTT Release: लक्ष्य-अनन्या के रोमांस से समांथा के एक्शन तक, इस हफ्ते OTT पर आईं ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 21/07/2026 7:33 PM
By SMW NEWS BUREAU 4 Min Read
Share
SHARE

नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी चैनल्स पर सर्च करके अपना टाइम वेस्ट करना छोड़ दीजिए, क्योंकि वीकेंड पर आपकी यह उलझन हम दूर करने आ गए हैं। इस हफ्ते ‘चांद मेरा दिल’ जैसी रोमांटिक, तो ‘रक्तांचल 3’ जैसी क्राइम थ्रिलर सीरीज ने दस्तक दी है।

Contents
1. लकी (Apple TV+)2. वुदरिंग हाइट्स (जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो)3. चांद मेरा दिल (जियो हॉटस्टार)4. रक्तांचल 3 (अमेजॉन प्राइम/MX प्लेयर)5. राइड और डाई (अमेजॉन प्राइम)6. 23000 लाइव्ज (नेटफ्लिक्स)7. मां इंटी बंगाराम (जियो हॉटस्टार)8. लॉक अप 2 (नेटफ्लिक्स)

आइए जानते हैं इस वीकेंड पर OTT पर आईं बेस्ट फिल्मों और सीरीज के बारे में।

1. लकी (Apple TV+)

छोटे पर्दे पर एक्शन-थ्रिलर देखने का शौक है, तो ‘लकी’ नाम की वेब सीरीज आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस हो सकती है। ल्यूसियाना ‘लकी’ आर्मस्ट्रॉन्ग नाम की लड़की एक बेहद चालाक और होशियार ठग है।

वह अपने पति कैरी के साथ मिलकर अपने जेल में बंद पिता के कहने पर एक खतरनाक माफिया बॉस से 1 करोड़ डॉलर (10 मिलियन डॉलर) चुरा लेती है।

2. वुदरिंग हाइट्स (जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो)

बार्बी फेम एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘वुदरिंग हाइट्स’ भी OTT पर दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म इसी नाम की एक किताब पर बनी है।

कहानी एक बेफिक्र और आजाद स्वभाव की लड़की कैथरीन अर्नशॉ की है, जिसकी जिंदगी में हीथक्लिफ नाम का शख्स आता है। दोनों के बीच इतना गहरा और जुनूनी रिश्ता बन जाता है, जिसे कोई भी तोड़ नहीं पाता।

3. चांद मेरा दिल (जियो हॉटस्टार)

लक्ष्य-अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी OTT पर आ गई है। यह एक जेन-जी स्टाइल लव स्टोरी है, जो कॉलेज में प्यार करने वालों की कहानी है।

कॉलेज खत्म होने के बाद उनके बीच करियर एक ट्रैजेडी बनकर आ जाता है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का दिल दुखा लेते हैं।

4. रक्तांचल 3 (अमेजॉन प्राइम/MX प्लेयर)

‘रक्तांचल’ सीरीज का नया सीजन अमेजॉन प्राइम और एमएक्स प्लेयर पर आ गया है। शो की कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति, अपराध और बदले पर आधारित है।

इस बार शो में वसीम खान और विजय सिंह के बीच की दुश्मनी व्यक्तिगत प्रतिशोध का रूप ले लेती है। शो में खूब सारा एक्शन, ड्रामा और यूपी स्टाइल रंगबाजी दिखाई देगी।

5. राइड और डाई (अमेजॉन प्राइम)

स्पाई-थ्रिलर शोज देखना पसंद है, तो अमेजॉन प्राइम ‘राइड और डाई’ सीरीज लाया है। इसकी कहानी डेबी और जूडिथ दो बचपन से दोस्तों की है।

एक दिन दोनों की आम मुलाकात अचानक बड़ी मुसीबत में बदल जाती है, जिसके बाद उन्हें पूरे यूरोप में भागते फिरना पड़ता है।

6. 23000 लाइव्ज (नेटफ्लिक्स)

नेटफ्लिक्स पर एक शानदार सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म ने दस्तक दी है। यह बर्लिन के कुछ युवाओं की कहानी है, जिनके पास समुद्री सफर का कोई खास अनुभव नहीं है।

वह लोगों से चंदा इकट्ठा करके एक पुराना जहाज खरीदते हैं और भूमध्य सागर में जाकर हजारों रिफ्यूजी की जान बचाते हैं।

7. मां इंटी बंगाराम (जियो हॉटस्टार)

समांथा रुथ प्रभु की सुपरहिट फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ भी OTT पर देखने लायक एक दमदार फिल्म है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक वक्त खूंखार हत्यारी थी।

शादी हो जाने के बाद वह खुद को बदलने की कोशिश में लगी रहती है, हालांकि उसका अतीत उसे नहीं बदलने देता।

8. लॉक अप 2 (नेटफ्लिक्स)

एकता कपूर के रियलिटी शो में हर रोज एक नई जंग छिड़ी रहती है। शनिवार को जजमेंट डे है, ऐसे में शो से कौन-सा कंटेस्टेंट बाहर होगा और आकांक्षा चौधरी की एंट्री से क्या खलबली मचेगी, यही सब इस वीकेंड देखने मिलेगा।


स्रोत: नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, एप्पल टीवी+ और एमएक्स प्लेयर के ओटीटी रिलीज शेड्यूल के अनुसार।

You Might Also Like

‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के आगे हथियार क्यों डाल देता है बॉलीवुड? जानिए भारत में उनका जलवा

72nd National Films Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, जानें पूरी लिस्ट

विकराल रावण, विराट राम और शानदार विजुअल्स से सजा ‘रामायण’ का ट्रेलर, दिल्ली में हुआ प्रीमियर, उठे हर संदेह का जवाब

डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की है चाहत? जानिए क्या कहा

प्रेग्नेंसी में जबरदस्त एक्शन कर रहीं दीपिका पादुकोण, ‘राका’ के लिए बदला 8 घंटे शिफ्ट का नियम, नाइट शूटिंग जारी

TAGGED: Amazon Prime, Netflix, OTT Release, चांद मेरा दिल, जियो हॉटस्टार, रक्तांचल 3, वीकेंड वॉचलिस्ट, समांथा
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?