आने वाला हफ्ता तमिलनाडु के CM थलपति विजय के लिए काफी खास होने वाला है। उनकी लंबे समय से अटकी हुई आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ फाइनली थिएटर्स में लगने वाली है। 24 जुलाई को फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है।
उनकी फिल्म से ठीक एक दिन पहले 23 जुलाई को थलपति के बेटे जेसन संजय अपनी पहली फिल्म ‘सिग्मा’ लेकर आएंगे, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है।
दादा की राह चुनी, एक्टिंग का ऑफर ठुकराया
जेसन संजय ने अपने दादा एस.ए. चंद्रशेखर की तरह डायरेक्टर की राह चुनी है। उनके पिता तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रहे। जेसन ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्हें भी एक्टिंग के ऑफर आए, मगर उन्होंने उसे ठुकरा दिया।
आनंदा विकटन के साथ बातचीत में थलपति विजय के बेटे ने कहा, “मैं सिर्फ 20 साल का था, जब फिल्म ‘प्रेमम’ के एक्टर अल्फोंस ने मुझे एक पिक्चर में रोल ऑफर किया था। मगर मैंने उसे ठुकरा दिया था।”
‘इंडस्ट्री में करियर के बारे में नहीं सोचा था’
जेसन ने आगे कहा, “उस समय मैं एक स्टूडेंट था और मैंने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के बारे में भी नहीं सोचा था। सबसे बड़ी बात यह थी कि मैं उस फिल्म की कहानी सुनकर बाद में एक ऐसे डायरेक्टर को मना नहीं करना चाहता था, जिनकी मैं बहुत इज्जत करता था।”
यह बयान जेसन की परिपक्व सोच को दिखाता है।
प्रमोशनल सॉन्ग ने बढ़ाई अटकलें
जेसन संजय ने अपनी फिल्म ‘सिग्मा’ का प्रमोशनल वीडियो सॉन्ग भी कुछ समय पहले रिलीज किया था, जिससे यह चर्चा होनी शुरू हुई कि वह अब अपने पिता थलपति विजय की राह पर चलने के लिए तैयार हैं।
हालांकि उनके मुताबिक, ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने साफ किया कि उनके अंदर एक एक्टर जरूर है, मगर फिलहाल वह बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं।
‘मेरे अंदर भी एक एक्टर है’
जेसन ने प्रमोशनल वीडियो को लेकर कहा, “मैं प्रमोशनल सॉन्ग में इसलिए नहीं दिखा क्योंकि मुझे एक्टर बनना था। फिल्म की कहानी से इस गाने का सीधा संबंध नहीं होता, इसलिए मैंने इसे सिर्फ मजे के लिए किया।”
उन्होंने आगे कहा, “जब एक डायरेक्टर सेट पर कलाकारों को कोई सीन समझाता है, तो उसके अंदर का एक्टर भी सामने आ जाता है। मेरे अंदर भी एक एक्टर है।”
फिलहाल ‘सिग्मा’ पर पूरा फोकस
जेसन ने साफ किया, “लेकिन इस समय मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी ‘सिग्मा’ को रिलीज करना और उसे सफल बनाना है। मेरा पूरा ध्यान फिलहाल उसी पर है।”
उन्होंने कहा, “फिल्म रिलीज होने के बाद ही मैं सोचूंगा कि मुझे आगे एक्टिंग करनी है या फिर डायरेक्शन पर ही ध्यान देना है।” यानी उन्होंने भविष्य में एक्टिंग की संभावना से इनकार नहीं किया है।